गया जी : बोधगया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का राज्य स्तरीय निरीक्षण, एनक्वास प्रमाणन के लिए हुई गुणवत्ता जांच

बोधगया सीएचसी पहुंची जांच टीम के सदस्य व चिकित्सक | Prabhat Khabar Network
बोधगया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्वास) के तहत राज्य स्तरीय टीम ने निरीक्षण किया. स्वास्थ्य सेवाओं, सुविधाओं और विभिन्न गुणवत्ता मानकों पर गहन जांच की गई, जिसका निर्णय प्रमाणन पर होगा.
Bodhgaya CHC NQAS Assessment : स्वास्थ्य संस्थानों की गुणवत्ता को बरकरार रखने के साथ सेवाओं को बढ़ाने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है. स्वास्थ्य केंद्रों की गुणवत्ता की जांच के लिए राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर की टीम द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (नेशनल क्वालिटी एश्यूरेंस स्टैंडर्ड) के तहत सर्टिफिकेशन कार्य किया जाता है.
इसे लेकर शनिवार को राज्य स्वास्थ्य समिति की एक टीम ने बोधगया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद सेवाओं तथा सुविधाओं की गुणवत्ता की जांच की. राज्य स्तरीय टीम में शामिल डॉ. प्रियंका तथा अनुबाला भारती ने स्वास्थ्य संस्थान के नौ एरिया का मूल्यांकन कार्य किया.
निरीक्षण के दौरान मौजूद अधिकारी और प्रतिनिधि
इस मौके पर टीम के साथ डीपीएम स्वास्थ्य नीलेश कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक दिलीप कुमार सहित पीरामल प्रतिनिधि शामिल रहे.
डीपीएम ने बताया कि मूल्यांकन के दौरान टीम ने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था, दवा उपलब्धता, रिकॉर्ड प्रबंधन, संक्रमण नियंत्रण, प्रसूति सेवाओं तथा अन्य गुणवत्ता मानकों के अनुपालन का विस्तृत निरीक्षण किया.
विभिन्न बिंदुओं पर मूल्यांकन और दस्तावेजों की जांच
मूल्यांकन के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों से विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी ली गई और आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच की गई. अधिकारियों ने बताया कि एनक्वास प्रमाणन का उद्देश्य सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना है.
मूल्यांकन रिपोर्ट के आधार पर सर्टिफिकेशन का निर्णय
मूल्यांकन रिपोर्ट के आधार पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को एनक्वास सर्टिफिकेशन प्रदान किए जाने पर निर्णय लिया जाएगा. बताया गया कि जिले के विभिन्न संस्थानों का मूल्यांकन कार्य किया गया है. कई अन्य संस्थानों का मूल्यांकन कार्य के लिए आवेदन किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










