गया में भाजपा नेताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Updated:
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

गया में भाजपा नेताओं ने तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया. नूतन नगर से शुरू हुई यह यात्रा शहीद भगत सिंह चौक पर समाप्त हुई. पूरी खबर यहाँ पढ़ें.

विज्ञापन

Gaya Ji News: गया जी शहर में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया. यह यात्रा नूतन नगर स्थित कालीबाड़ी से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए शहीद भगत सिंह चौक पहुंची, जहां भाजपा नेताओं ने अमर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर यात्रा का समापन किया.

तिरंगा भारत की एकता और अखंडता का प्रतीक: डॉ. मनीष पंकज मिश्रा

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने तिरंगा यात्रा के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज केवल तीन रंगों से बना वस्त्र नहीं, बल्कि भारत की अखंडता, संप्रभुता, स्वतंत्रता और राष्ट्र गौरव का जीवंत प्रतीक है.

उन्होंने कहा कि तिरंगे के तीन रंग हमारे राष्ट्रीय जीवन के महान आदर्शों को दर्शाते हैं—केसरिया साहस व त्याग का, सफेद शांति व सत्य का और हरा रंग देश की समृद्धि का प्रतीक है. वहीं, चक्र हमें निरंतर विकास की ओर बढ़ने का संदेश देता है. डॉ. मिश्रा ने युवाओं से अपील की कि वे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों से सीख लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं तथा स्वच्छता, शिक्षा और सामाजिक सद्भाव को अपने जीवन में उतारें.

बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस राष्ट्रभक्ति यात्रा में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद (अधिवक्ता), संतोष ठाकुर, राणा रणजीत सिंह, विजय प्रसाद उर्फ काला नाग, गोपाल यादव, दीपक पांडेय, राजेश चौधरी, संतोष सिंह, सुनील रविदास, दिलीप राज, सुनील बंबईया, एस राजेश, आनंद (अधिवक्ता), नागेंद्र प्रसाद शर्मा, अधिवक्ता हीरा यादव, संजय यादव, शेखर कुमार, संजू रजक, बबलू गुप्ता, कुंदन सिंह, महेश यादव, मंटू कुमार, रामविलास उर्फ गुड्डू साव, प्रदीप मांझी, करण कुमार और उपेंद्र रविदास समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे.

Also Read: श्रावणी मेला: गया-मधुपुर के बीच प्रतिदिन चल रही स्पेशल ट्रेन, श्रद्धालुओं को बड़ी राहत


विज्ञापन
Niraj Kumar

लेखक के बारे में

By Niraj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन