'बिहार विहान' में चमके गया के युवा शिक्षक शिवेंद्र मालवीय, अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर दूरदर्शन पर रखे विचार
‘बिहार विहान’ कार्यक्रम में गया जी के शिवेंद्र मालवीय के विचारों ने दर्शकों को किया प्रेरित | Prabhat Khabar Network
दूरदर्शन के कार्यक्रम बिहार विहान में शिवेंद्र मालवीय ने युवा सशक्तिकरण और विकसित भारत पर अपने विचार साझा किए, जिसने दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया.
अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर प्रसार भारती के दूरदर्शन केंद्र (पटना) द्वारा प्रसारित विशेष कार्यक्रम ‘बिहार विहान’ में गया जी जिले के वजीरगंज प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय विलौंग के युवा शिक्षक शिवेंद्र कुमार मालवीय बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूरदर्शन बिहार पर किया गया, जिसका कुशल संचालन प्रसिद्ध उद्घोषिका ऋचा कुमारी ने किया.
गया जी के मानपुर (लखीबाग-गुलाबबाग कॉलोनी) निवासी शिवेंद्र कुमार मालवीय वर्तमान में शिक्षा के साथ-साथ जिला प्रशासन के तहत समाहरणालय स्थित जिला सूचना व विज्ञान केंद्र (NIC) में जनगणना कार्य के निष्पादक के रूप में प्रतिनियुक्त हैं.
विकसित भारत @2047 और Y-20 पर रखे विचार
विशेष परिचर्चा के दौरान युवा विकास, शिक्षा व हिंदी संप्रेषण विशेषज्ञ शिवेंद्र मालवीय ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी, 'विकसित भारत @2047' के लक्ष्य, जी-20 के आधिकारिक सहभागी समूह 'वाई-20' (Y-20) में भारतीय युवाओं की भूमिका और हिंदी भाषा के वैश्विक महत्व जैसे ज्वलंत विषयों पर अपना प्रेरणादायी दृष्टिकोण रखा.
उन्होंने कहा कि युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी और रीढ़ होती है. उन्होंने प्रदेश के युवाओं को नवाचार (Innovation), नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक होने का स्पष्ट संदेश दिया.
दर्शकों पर छोड़ी अमिट छाप
शिवेंद्र मालवीय की सहज, स्पष्ट और ओजस्वी अभिव्यक्ति ने दूरदर्शन के दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया. शिक्षा और हिंदी भाषा के संवर्धन के क्षेत्र में उनके जमीनी अनुभवों ने कार्यक्रम को अत्यंत ज्ञानवर्धक बना दिया. अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर दूरदर्शन बिहार का यह विशेष संस्करण युवाओं में सकारात्मक चिंतन और ऊर्जा का संचार करने में सफल रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










