गया ओटीए में आर्मी कैडेट की मौत, ड्रिल अभ्यास के दौरान हुआ हार्ट ब्लॉकेज

गया में ट्रेनिंग के दौरान आर्मी कैडेट की मौत
Bihar News: गया के ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी में ट्रेनिंग के दौरान एक प्रशिक्षु अधिकारी की अचनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान अथर्व संभाजी कुंभार (25) के रूप में हुई है. वह महाराष्ट्र के पुणे के रहने वाले थे.
Bihar News: गया के ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी (OTA) में ट्रेनिंग के दौरान एक प्रशिक्षु अधिकारी की अचनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान अथर्व संभाजी कुंभार (25) के रूप में हुई है. वह महाराष्ट्र के पुणे के रहने वाले थे. प्रारंभिक जांच के अनुसार इस अधिकारी की मौत हार्ट ब्लॉकेज की वजह से हुई है. यह घटना सोमवार की है.
ड्रिल अभ्यास के दौरान अचानक बेहोश हुए अथर्व
मिली जानकारी के अनुसार ड्रिल अभ्यास के दौरान अथर्व संभाजी कुंभार अचानक बेहोश हो गए. उन्हें तुरंत ही गया के मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया. वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा. प्राथमिक तौर पर इस मौत का कारण हार्ट ब्लॉकेज बताया जा रहा है. पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
लेफ्टिनेंट कर्नल बनने वाले थे अथर्व
प्राप्त जानकारी के अनुसार अथर्व संभाजी गया ओटीए में ऑफिसर रैंक के प्रशिक्षु थे. उनका प्रशिक्षण पूरा होने के बाद वह भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर नियुक्त होने वाले थे. इस मामले में कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. वहीं मगध मेडिकल थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद मौत के सटीक कारणों का पता चल पाएगा.
इसे भी पढ़ें: पटना में 10 जुलाई से मेगा जॉब फेयर, युवाओं को मिलेंगे बड़ी कंपनियों में नौकरी के अवसर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rani Thakur
बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




