Bihar Land Survey: अब जमीन से जुड़े मामलों का झटपट होगा समाधान, CO और राजस्व कर्मचारी को मिला बड़ा आदेश

Published by : Preeti Dayal Updated At : 13 Jun 2025 9:58 AM

विज्ञापन

भूमि सर्वे से जुड़ा सांकेतिक फोटो

Bihar Land Survey: बिहार में जमीन सर्वे का काम तेजी से चल रहा. ऐसे में जमीन से जुड़े मामलों का निपटारा करने को लेकर भी आदेश लगातार सरकार की ओर से दी जा रही है. इस बीच CO और राजस्व कर्मचारियों को आदेश दिया गया है कि, मंगलवार और शुक्रवार को अंचल में रहेंगे.

विज्ञापन

Bihar Land Survey: बिहार में जमीन से जुड़े मामलों का निपटारा करने को लेकर लगातार सरकार की ओर से आदेश दिए जा रहे हैं. ऐसे में लोगों को अब जमीन से जुड़े समस्याओं के समाधान के लिए जिला कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. दरअसल, अब सीओ और राजस्व कर्मचारियों के लिए आदेश जारी हो गया है कि, सुबह के 10 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक वे अंचल में ही रहेंगे. बता दें कि, यह आदेश गयाजी के जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने जारी किया है. इतना ही नहीं, काम में किसी भी तरह की कोताही या लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई का भी निर्देश दिया गया.

रजिस्टर और कागजात के साथ मिलेंगे

जानकारी के मुताबिक, डीएम शशांक शुभंकर ने राजस्व कार्यों की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की थी. जिसमें साफ तौर पर निर्देश दिए गए कि, 75 दिनों से अधिक से लंबित म्यूटेशन के मामलों को तेजी से समाधान करें. जिले के सभी प्रखंड कार्यालय में मंगलवार और शुक्रवार को अंचलाधिकारी और राजस्व कर्मचारी सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मौजूद रहेंगे. अंचल में सभी प्रकार के रजिस्टर और कागजात के साथ दोनों अधिकारी मिलेंगे. ताकि, लोगों की समस्या का समाधान करने में परेशानी ना हो.

लोगों से की गई ये अपील…

खबर की माने तो, डीएम शशांक शुभंकर ने प्रखंड का औचक निरीक्षण किया था लेकिन, इस दौरान कई अधिकारी नदारद रहे. जिसके बाद यह सख्त आदेश उन्होंने जारी किया. लोगों से अपील की गई कि, जिला कार्यालय में आने से पहले अंचलों में जरुर जाएं. आपकी समस्या का समाधान कराया जाएगा. अधिकारियों को आदेश दिया कि, बाकी दिनों में अंचलों के सभी राजस्व कर्मचारी अपने आवंटित राजस्व ग्राम हल्का में जमीन संबंधित मामलों का निपटारा करें. डीएम ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी और डीसीएलआर को आदेश दिया कि, राजस्व कर्मचारियों के कार्यों का औचक निरीक्षण करते रहें. समीक्षा के दौरान डीएम ने राजस्व विभाग के कामकाज, राजस्व संग्रह, भू-राजस्व वसूली और लंबित मामलों के निष्पादन, जमीन मापी की समीक्षा की.

Also Read: Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप ने नई पार्टी बनाने पर सबकुछ कर दिया क्लियर, बिहार की जनता से की ये खास अपील

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन