Bihar Accident News: गया में स्कूल वैन और बाइक में भिड़ंत, तीन की हालत गंभीर और कई बच्चे हुए घायल

Bihar Accident News: बिहार के गया जिला में फतेहपुर थाना क्षेत्र के धरहरा कलां गांव के समीप तेज रफ्तार स्कूल वैन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी है. जिसके कारण बाइक पर सवार युवक समेत एक बच्ची और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. वहीं स्कूल वाहन में सवार करीब आधे दर्जन बच्चे भी गंभीर रूप से घायल हो गए है.
Bihar Accident News: बिहार के गया जिला में फतेहपुर थाना क्षेत्र के धरहरा कलां गांव के समीप तेज रफ्तार स्कूल वैन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी है. जिसके कारण बाइक पर सवार युवक समेत एक बच्ची और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. वहीं स्कूल वाहन में सवार करीब आधे दर्जन बच्चे भी गंभीर रूप से घायल हो गए है. बाइक सवार युवक धरहरा गांव के रहने वाला बताया जा रहा है. घायलों को सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया गया है. जहां से करीब 3 बच्चे को गया रेफर कर दिया गया है. स्कूल वैन मिलेनियम मॉर्डन स्कूल की है.
तेज रफ्तार स्कूल वैन ने मारी टक्कर
प्रत्यक्ष दर्शिओ के अनुसार स्कूल वाहन बहुत तेज गति से पहाड़पुर की ओर से आ रही थी. उसी समय विपरीत दिशा से आ रही बाइक सवार में जबरदस्त टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त था की बाइक के परखच्चे उड़ गए. टक्कर मारने के बाद स्कूल वैन सड़क किनारे एक मकान के बाउंड्री में टक्कर मार दी. जिसके कारण वैन पर सवार कई बच्चे गंभीर रूप में घायल हो गए.
Also Read: बिहार के इस जिला को मिल सकती है बड़ी सौगात, हवाई अड्डा के लिए चिन्हित हुए ये तीन स्थान
पुलिस घटना की जांच में जुटी
स्थानीय लोगो की मदद से घायलों को सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी है. पुलिस घटना के जांच में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anshuman Parashar
अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




