ePaper

Airport In Bihar: बिहार के इस जिला को मिल सकती है बड़ी सौगात, हवाई अड्डा के लिए चिन्हित हुए ये तीन स्थान

Updated at : 13 Sep 2024 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur-airport

बिहार के भागलपुर जिला के अन्तर्गत सुल्तानगंज में भी नया हवाई अड्डा बनाया जा सकता है . सुल्तानगंज में दो जगहों का हवाई अड्डा के लिए चयन किया गया है .

विज्ञापन

Airport In Bihar: बिहार के भागलपुर जिला के अन्तर्गत सुल्तानगंज में भी नया हवाई अड्डा बनाया जा सकता है . सुल्तानगंज में दो जगहों का हवाई अड्डा के लिए चयन किया गया है . जिलाधिकारी ने तीन जगहों के प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा है , जिसने से दो जगह सुल्तानगंज में है . 

जिला में नया हवाई अड्डा के लिए जमीन

नये हवाई अड्डा निर्माण के लिए सुल्तानगंज-देवघर रोड के समीप 850 एकड़ जमीन को चिन्हित किया है . इसके अलावा सुलंतगंज में ही अकबरनगर-शाहकुंड रोड के समीप दूसरा जमीन चिन्हित किया गया है . जिसके कुल 833 एकड़ जमीन उपलब्ध है . गोराडीह में नये हवाई अड्डा के निर्माण के लिए कुल 660 एकड़ जमीन उपलब्ध है .

भागलपुर के एडीएम ने क्या कहा

भागलपुर के एडीएम महेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि इन तीनों जमीन का सर्वे कराने के लिए गिरडीह और सुल्तानगंज के सीओ को निर्देश दिये गये हैं. अब उड्डयन मंत्रालय को फैसला लेना है कि भागलपुर में एयरपोर्ट इन तीनों जगहों में से किस जगह बनेगा . जिला प्रशासन की ओर से उड्डयान मंत्रालय को चिन्हित जगहों की अनुमानित रकबा की वर्तमान मुआवजे की संभावित राशि का विवरण भी भेजा गया है .

अनुमानित मुआवजा

सुल्तानगंज-देवघर रोड से समीप 850 एकड़ जमीन का 4 अरब 16 करोड़ 64 लाख रुपए मुआवजा अनुमानित किया गया है , अकबरनगर-शाहकुंड रोड से समीप 830 एकड़ जमीन का 3 अरब 21 करोड़ 74 लाख रुपए तक मुआवजा और गोराडीह के समीप 660 एकड़ जमीन का क़रीब 1 अरब 18 करोड़ 44 लाख रुपए मुआवजा का अनुमान लगाया गया है .

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन