ePaper

बीडीओ ने पीड़ित परिजनों को दिया चेक

Updated at : 02 Jan 2026 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
बीडीओ ने पीड़ित परिजनों को दिया चेक

प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को बीडीओ प्रभाकर सिंह ने कुर्किहार के महादलित टोला एकता नगर निवासी गंगा मांझी को पारिवारिक लाभ योजना की राशि का चेक प्रदान किया.

विज्ञापन

वजीरगंज. प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को बीडीओ प्रभाकर सिंह ने कुर्किहार के महादलित टोला एकता नगर निवासी गंगा मांझी को पारिवारिक लाभ योजना की राशि का चेक प्रदान किया. बीडीओ ने बताया कि बीते बुधवार को गंगा मांझी की पत्नी व नाती और नतिनी की मौत बोरसी के धुंए से दम घुटने से हो गयी थी. आश्रित गंगा मांझी को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपये की सहायता राशि दी गयी है. यह राशि उसी दिन उपलब्ध करा दी गयी थी. लेकिन, परिवार का कोई सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे. इसके कारण उनके घर पहुंचने के बाद कार्रवाई की गयी है. इस मौके पर ग्रामीण सह पूर्व पंसस मिथिलेश शर्मा भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन