हेल्थ व वेलनेस सेंटर नैली को मिला एनक्यूएएस प्रमाणपत्र

Updated:
विज्ञापन
हेल्थ व वेलनेस सेंटर नैली को मिला एनक्यूएएस प्रमाणपत्र

प्रमाणीकृत सेंटर का प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया

विज्ञापन

नीमचक बथानी. प्रखंड क्षेत्र के आयुष्मान आयोग मंदिर सह हेल्थ व वेलनेस सेंटर नैली को स्वास्थ्य विभाग की राज्यस्तरीय टीम के द्वारा असेसमेंट के पश्चात एनक्यूएएस सर्टिफिकेट के रूप में प्रमाणीकृत सेंटर का प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया. प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अखिलेश कुमार वर्मा के कुशल निर्देशन में उक्त हेल्थ व वेलनेस सेंटर पर कार्यरत स्वास्थ्यकर्मी एवं ग्रामीणों के अथक सहयोग एवं मेहनत के बदौलत गया जिला अंतर्गत अनुमंडल स्तरीय हेल्थ व वेलनेस सेंटर नैली को स्वास्थ्य विभाग बिहार सरकार के द्वारा प्रमाणीकरण का सम्मान प्राप्त हुआ. इससे नैली पंचायत के अंतर्गत ग्रामीण में काफी हर्ष है. नैली के ग्रामीणों के द्वारा उक्त केंद्र को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में विकसित करने की मांग की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Panchdev Kumar

लेखक के बारे में

By Panchdev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन