कई योजनाओं को एक साथ औरंगाबाद सांसद ने किया उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन
कई योजनाओं को एक साथ औरंगाबाद सांसद ने किया उद्घाटन

हम कार्य करने में विश्वास रखते हैं, केवल शिलापट्ट लगाने में नहीं. उक्त बातें औरंगाबाद सांसद अभय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को चतुरी बिघा और बड़ौना गांव जनता को संबोधन के दौरान कही.

विज्ञापन

कोंच. हम कार्य करने में विश्वास रखते हैं, केवल शिलापट्ट लगाने में नहीं. उक्त बातें औरंगाबाद सांसद अभय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को चतुरी बिघा और बड़ौना गांव जनता को संबोधन के दौरान कही. श्री कुशवाहा ने शुक्रवार को चतुरी बिघा गांव में इंटर उच्च विद्यालय में 1430851 रुपये की लागत से बने बाउंड्री वॉल और गेट के उद्घाटन के दौरान कही. श्री कुशवाहा चतुरी विघा के बाद बढौना गांव में बने एक छठ घाट का उद्घाटन करने पहुंचे थे. श्री कुशवाहा ने कहा कि पहले के नेता चुनिंदा लोगों के यहां ही पहुंच पाते थे. हम लोग गरीब-अमीर और हर जाति-धर्म के लोगों को साथ लेकर चलने वाले में से हैं. कभी भी क्षेत्र में लड़ाने का काम नहीं किया. इस मौके पर कुंडल वर्मा, दिलीप कुमार पासवान, राजद प्रखंड अध्यक्ष सुरेश यादव, उमेश यादव, बृजेश यादव व मोहम्मद सरफराज सहित अन्य लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rohit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन