लालगढ गांव में कई किसानों के मोटरपंप चोरी का प्रयास

Updated:
विज्ञापन
लालगढ गांव में कई किसानों के मोटरपंप चोरी का प्रयास

गुरुआ थाना क्षेत्र की राजन पंचायत के लालगढ़ गांव में सोमवार रात चोरों ने करीब आधा दर्जन किसानों के खेतों में लगे मोटर पंप सेट चोरी करने के इरादे से खोल लिये.

विज्ञापन

गुरुआ. गुरुआ थाना क्षेत्र की राजन पंचायत के लालगढ़ गांव में सोमवार रात चोरों ने करीब आधा दर्जन किसानों के खेतों में लगे मोटर पंप सेट चोरी करने के इरादे से खोल लिये, लेकिन रात में वाहन की आहट और रोशनी देखकर चोर मोटर पंप सेट छोड़कर फरार हो गये. सुबह किसानों ने खेत में मोटर पंप खुले हुए देखे, जिससे गांव में चर्चा फैल गयी. जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह 20 सूत्री उपाध्यक्ष नीतीश कुमार दांगी ने बताया कि सेवानिवृत्त शिक्षक उपेंद्र प्रसाद, बाविल यादव, अवधेश कुमार, राजेंद्र प्रसाद, किशोरी साव समेत अन्य किसानों के पंप सेट चोरी से बाल-बाल बचे. उन्होंने प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rohit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन