गया जी में गौ सम्मान आह्वान अभियान, 27 जुलाई को गांधी मैदान से निकलेगी पदयात्रा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया जी में 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' के तहत गौ रक्षा, सेवा और संवर्धन के लिए 27 जुलाई को एक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है. यह पदयात्रा गांधी मैदान से शुरू होकर जिला समाहरणालय तक पहुंचेगी, जहाँ डीएम को मांग पत्र सौंपा जाएगा. इस अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है.

विज्ञापन

संपूर्ण भारतवर्ष में चलाए जा रहे 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' के तहत गयाजी में भी गौ रक्षा, सेवा और संवर्धन को लेकर गौ सम्मान आह्वान समिति ने व्यापक आंदोलन छेड़ दिया है.

विज्ञापन

देशभर में गौ हत्या जैसी कुप्रथा को समाप्त करने और गौ संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 27 जुलाई को गयाजी में एक विशाल पदयात्रा निकाली जाएगी. यह पदयात्रा गांधी मैदान से प्रारंभ होकर जिला समाहरणालय तक पहुंचेगी, जहां समिति के प्रतिनिधियों द्वारा जिला पदाधिकारी (डीएम) को हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र सौंपा जाएगा.

हस्ताक्षर अभियान को मिला व्यापक समर्थन, विस अध्यक्ष भी हुए शामिल

गौ सेविका बिंदिया कुमारी के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान में बड़ी संख्या में सनातनी समाज के लोग पूरी तन्मयता के साथ भाग ले रहे हैं. कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों और घर-घर जाकर चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान को गया की जनता का अभूतपूर्व समर्थन प्राप्त हो रहा है.

बिहार विधानसभा के अध्यक्ष सह स्थानीय विधायक डॉ. प्रेम कुमार ने भी इस हस्ताक्षर अभियान में शामिल होकर गौ संरक्षण और संवर्धन का पुरजोर समर्थन किया है.

पदयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील

अभियान से जुड़े गोस्वामी समाज के जिला अध्यक्ष व युवा सामाजिक कार्यकर्ता टिंकू गोस्वामी ने शहरवासियों और धर्मप्रेमियों से करबद्ध निवेदन किया है कि वे 27 जुलाई को आयोजित इस गौ सम्मान पदयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अपनी सहभागिता दर्ज कराएं.

इस अभियान को सफल बनाने में विमला देवी, रामप्रवेश सिंह एवं दारा रविदास सहित कई कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और लगन के साथ लगे हुए हैं.

Also Read : गया जी : नीट पेपर लीक के विरोध में जीटी रोड पर छात्रों का प्रदर्शन, लगा लंबा जाम


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन