रामशिला पहाड़ी से हरित गया जी अभियान की शुरुआत, गया वन प्रमंडल का 24 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

Updated:
विज्ञापन
सीड बॉल तकनीक से पौधारोपण की शुरुआत करते विधानसभा अध्यक्ष, बेलागंज विधायक व अन्य | Prabhat Khabar Network

सीड बॉल तकनीक से पौधारोपण की शुरुआत करते विधानसभा अध्यक्ष, बेलागंज विधायक व अन्य | Prabhat Khabar Network

हरित गया जी के संकल्प को साकार करने के लिए ऐतिहासिक रामशिला पहाड़ी पर विशेष सीड बॉल रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने पर्यावरण संरक्षण का आह्वान करते हुए 24 लाख पौधे लगाने के लक्ष्य की जानकारी दी.

विज्ञापन

Harit Gaya Plantation Drive 2026 : हरित गया जी के संकल्प को साकार करने और पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से गया वन प्रमंडल द्वारा ऐतिहासिक रामशिला पहाड़ी पर विशेष सीड बॉल रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने किया.

डॉ. प्रेम कुमार का पर्यावरण संरक्षण का आह्वान

इस अवसर पर उन्होंने गया शहर और आसपास की पहाड़ियों को हरा-भरा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ पर्यावरण ही स्वस्थ समाज और समृद्ध राष्ट्र की आधारशिला है. डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण, जल संकट और जैव विविधता के क्षरण जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए व्यापक जनभागीदारी आवश्यक है.

उन्होंने प्रत्येक नागरिक से वर्ष में कम-से-कम एक पौधा लगाने और उसके वृक्ष बनने तक संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की. साथ ही जल संरक्षण, प्लास्टिक के उपयोग में कमी, स्वच्छता और ऊर्जा संरक्षण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर बल दिया.

कार्यक्रम में बेलागंज की विधायक मनोरमा देवी, वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, पर्यावरणविद, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा आम नागरिकों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराया.

पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्रों में सीड बॉल तकनीक की उपयोगिता

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्रों में सीड बॉल तकनीक पारंपरिक पौधारोपण की तुलना में अधिक प्रभावी है. मिट्टी, कंपोस्ट और नीम, पीपल, बरगद, जामुन तथा शीशम जैसे देशी वृक्षों के बीजों से तैयार सीड बॉल मानसून की वर्षा के साथ स्वतः अंकुरित होकर प्राकृतिक रूप से हरियाली विकसित करेंगे.

वर्ष 2026-27 के लिए 24 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

गया वन प्रमंडल ने जानकारी दी कि वर्ष 2026-27 में पूरे प्रमंडल क्षेत्र में लगभग 24 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा. साथ ही गया की अन्य ऐतिहासिक व धार्मिक पहाड़ियों पर भी इसी प्रकार के सघन बीजारोपण और पौधारोपण अभियान चलाए जाएंगे.

Also Read : गया जी : मानसून में रेल परिचालन सुरक्षित रखने को विशेष पेट्रोलिंग, वाटर लेवल मॉनिटरिंग और मोटर पंप की व्यवस्था


विज्ञापन
Haribansh Kumar

लेखक के बारे में

By Haribansh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन