ePaper

हथियारबंद अपराधियों ने बाइक सवार से की लूटपाट

Updated at : 27 Nov 2025 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
हथियारबंद अपराधियों ने बाइक सवार से की लूटपाट

बाइक, पैसे व मोबाइल फोरलेन बाइपास से फरार

विज्ञापन

बाइक, पैसे व मोबाइल फोरलेन बाइपास से फरार प्रतिनिधि, मानपुर. गया-बिहारशरीफ फोरलेन पर सीता कुंड के समीप गुरुवार की अहले सुबह लगभग तीन से चार बजे के बीच बाइक सवार युवक को हथियार बंद अपराधियों ने बंधक बनाकर लूटपाट की. इस मामले में पीड़ित के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. जानकारी के अनुसार, खिजरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचमहला गांव निवासी 27 वर्षीय सुधीर कुमार अपने रिश्तेदार के घर वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बसुआ गांव से तिलक समारोह कार्यक्रम में शाामिल होकर लौट रहा था. उसकी बाइक पर एक दोस्त भी बैठा था. वह बाइक से अपने परिवार को गया शहर छोड़ कर लौट रहा था, तभी सीता कुंड के समीप चार लोगों ने रोक लिया और हथियार दिखा मोबाइल फोन, पांच हजार नकदी व बाइक लूट ली. फोरलेन बाइपास पर ग्रीन फील्ड की तरह भाग निकले. थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि पीड़ित युवक के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन