Gaya News : 50 हजार रुपये का इनामी अंजर खान आमस से गिरफ्तार

Updated at : 18 Feb 2025 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : 50 हजार रुपये का इनामी अंजर खान आमस से गिरफ्तार

Gaya News : अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शेरघाटी वन शैलेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम के द्वारा 50 हज़ार का इनामी अपराधी को सोमवार की रात आमस थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

आमस. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शेरघाटी वन शैलेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम के द्वारा 50 हज़ार का इनामी अपराधी को सोमवार की रात आमस थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है. सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल ने मंगलवार को गया में प्रेस काॅन्फ्रेंस के दौरान बताया कि शेरघाटी के शुमाली मुहल्ला निवासी अंजर खान उर्फ अंजर अशरफी उर्फ अंजर इमाम को आमस थाना क्षेत्र के अकौना गांव के समीप से गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि विशेष टीम में आमस थानाध्यक्ष शैलेश कुमार, अन्य पुलिस पदाधिकारी, गया के पुलिस पदाधिकारी और तकनीकी शाखा गया के लोग शामिल थे. उन्होंने बताया कि अंजर खान पर कई मामले दर्ज हैं, जिनमें शेरघाटी थाना कांड संख्या 203/12,346/12,111/14,200/16,26/20,107/20 और 1080/22 शामिल है.आमस थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि अंजर खान को अकौना के एक होटल के समीप से सोमवार की रात गिरफ्तार किया गया है और मंगलवार को इस संबंध में सिटी एसपी गया के द्वारा प्रेस काॅन्फ्रेंस कर जानकारी दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन