Gaya News : पोस्टमार्टम के बाद पूर्व मुखिया का शव पहुंचा गांव, परिवार में मचा कोहराम

Updated at : 16 Feb 2025 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : पोस्टमार्टम के बाद पूर्व मुखिया का शव पहुंचा गांव, परिवार में मचा कोहराम

Gaya News : प्रखंड की आंती पंचायत के पूर्व मुखिया अवधेश यादव का पोस्टमार्टम के बाद रविवार को शव गांव पहुंचा और परिवार में कोहराम मच गया.

विज्ञापन

कोंच. प्रखंड की आंती पंचायत के पूर्व मुखिया अवधेश यादव का पोस्टमार्टम के बाद रविवार को शव गांव पहुंचा और परिवार में कोहराम मच गया. शव आते ही लोगों की भीड़ जुट गयी. आंती पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संजय यादव, तिनेरी मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद इंतेशाब, जिला पार्षद प्रतिनिधि कोंच उतरी मोहन यादव, पूर्व जिला पार्षद राजू यादव, सामाजिक कार्यकर्ता पुण्यदेव यादव सहित कई लोगों ने रोते-बिलखते पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए ढाढस बंधाया और धैर्य व साहस से काम लेने को कहा. जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत आंती के पूर्व मुखिया अवधेश यादव अपने गांव पलांकी से शनिवार के संध्या पांच बजे तिलन बिगहा गांव में जय किशोर यादव के घर श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहे थे. रफीगंज – गोह मुख्य पथ पर स्थित जाजापुर के समीप तिलन बिगहा मोड के पास जब वह पहुंचे तो विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने बाइक सवार पूर्व मुखिया को कुचल दिया. इससे उनकी घटना स्ल पर ही उनकी मौत हो गयी थी. शव को रविवार के सुबह गोह पुलिस ने सदर अस्पताल औरंगाबाद में पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंपा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन