ePaper

Gaya News : रिंग रोड पर अतिक्रमण के विरुद्ध हुई कार्रवाई, गुमटी क्षतिग्रस्त व झोंपड़ी हुए ध्वस्त

Updated at : 12 Apr 2025 11:18 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : रिंग रोड पर अतिक्रमण के विरुद्ध हुई कार्रवाई, गुमटी क्षतिग्रस्त व झोंपड़ी हुए ध्वस्त

Gaya News : शेरघाटी एसडीओ के आदेश के बाद सीओ ने शनिवार को रिंग रोड के किनारे बने आधा दर्जन झोंपड़ीनुमा दुकानें एवं गुमटी को क्षतिग्रस्त और ध्वस्त कर दिया.

विज्ञापन

शेरघाटी. शेरघाटी एसडीओ के आदेश के बाद सीओ ने शनिवार को रिंग रोड के किनारे बने आधा दर्जन झोंपड़ीनुमा दुकानें एवं गुमटी को क्षतिग्रस्त और ध्वस्त कर दिया. इसके बाद दुकानदारों ने प्रशासन की कार्रवाई से रोष प्रकट किया है. दुकानदारों का कहना है कि सड़क के किनारे गड्ढे को भरवा कर हम लोग रोजी और रोजगार के लिए दुकान लगाकर कमाई कर परिवार चलाते हैं. लेकिन प्रशासन को यह चुभ रहा था. हम लोगों ने आग्रह किया था कि कोई वैकल्पिक रास्ता निकालकर यहां से दुकान हटा लेंगे. लेकिन उन्होंने हम लोगों की एक नहीं सुनी. दुकानदारों ने कहा कि नयी बाजार से गोला बाजार तथा एसडीओ आवास तक आये दिन जहां- तहां जाम लगा रहता है. सड़क के किनारे सैकड़ो दुकानें लगी हैं. इस पर प्रशासन की कोई नजर नहीं है. इधर, अतिक्रमण के विरुद्ध प्रशासन के द्वारा की गयी. इस कार्रवाई को लेकर अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन किशोर ने कहा कि शेरघाटी एसडीओ के द्वारा टारगेट कर यह कार्रवाई की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRANJAL PANDEY

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन