बूथ सशक्तीकरण के लिए 25 लोगों की टीम बनायी

Updated:
विज्ञापन
बूथ सशक्तीकरण के लिए 25 लोगों की टीम बनायी

भारतीय जनता पार्टी, गया (पूर्वी) के खिजरसराय उत्तरी मंडल के कार्यकर्ताओं की एक दिवसीय बैठक कुड़वा बाजार में मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित हुई.

विज्ञापन

खिजरसराय.

भारतीय जनता पार्टी, गया (पूर्वी) के खिजरसराय उत्तरी मंडल के कार्यकर्ताओं की एक दिवसीय बैठक कुड़वा बाजार में मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित हुई. यह बैठक आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को ध्यान में रखते हुए बूथ सशक्तीकरण अभियान के तहत हुई. मुख्य अतिथि विजय सिंह (अतरी विधानसभा संयोजक) ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए बूथ को मजबूत करना जरूरी है. इसके लिए 25 लोगों की टीम बनाकर सभी बूथों का बंटवारा कर दिया गया है. 10 जून तक चलने वाले इस अभियान में बूथ कमेटी को सशक्त बनाने के साथ-साथ पन्ना प्रमुख नियुक्त करने का कार्य भी किया जायेगा. बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष उदय बिहारी लाल, अमरेंद्र गिरि, बिनोद मिश्रा, सूचित पाण्डेय सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rohit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन