एमयू के कुलपति को भेंट की संविधान की प्रति

Updated:
विज्ञापन
एमयू के कुलपति को भेंट की संविधान की प्रति

पूर्ववर्ती छात्र- युवा समागम के संस्थापक अध्यक्ष कृष्णा पटेल व सचिव डॉ रोहित कुमार ने जेपी छात्र आंदोलन के पूरे हुए 50 वर्ष के उपलक्ष्य में कुलपति को संविधान की प्रति भेंट की.

विज्ञापन

बोधगया. पूर्ववर्ती छात्र- युवा समागम के संस्थापक अध्यक्ष कृष्णा पटेल व सचिव डॉ रोहित कुमार ने जेपी छात्र आंदोलन के पूरे हुए 50 वर्ष के उपलक्ष्य में समागम द्वारा मनायी जा रही स्वर्णिम वर्ष पर आधारित मिशन हमारा अभियान- हर घर भारतीय संविधान के तहत बुधवार को मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एसपी शाही, कुलसचिव प्रो विपिन कुमार, डीएसडब्ल्यू प्रो ब्रजेश राय, सीसीडीसी डॉ संजय कुमार तिवारी, लोकपाल पदाधिकारी प्रो डॉ अजय कुमार सहित अन्य को भारतीय संविधान की एक प्रति भेंट किया. साथ ही, पांच जून को पटना के विद्यापति भवन में आयोजित होनेवाली जेपी छात्र आंदोलन के स्वर्णिम समारोह में शामिल होने के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया व उक्त अवसर पर प्रकाशित होने वाली वार्षिक पत्रिका छात्र विरासत में शुभकामना संदेश व छात्र – युवा कल्याणकारी विषय के संदर्भ में एक- एक आलेख प्रेषित करने का भी निवेदन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kalendra Pratap Singh

लेखक के बारे में

By Kalendra Pratap Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन