Gaya News : यूपी में सड़क हादसे में बाप-बेटे की मौत, टिकारी के खबरा-जलालपुर में मातम
Published by : PANCHDEV KUMAR Updated At : 04 May 2025 10:12 PM
खबरा-जलालपुर गांव का माहौल गमगीन
टिकारी. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खबरा-जलालपुर गांव का माहौल गमगीन हो गया. मालूम हो कि गांव के रहनेवाले अनिरुद्ध शर्मा के दामाद व नाती की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. जैसे ही इस बात की जानकारी गांव पहुंची खुशी का माहौल मातम में बदल गया. जानकारी के अनुसार, ग्रामीण अनिरुद्ध शर्मा के बड़े दामाद जहानाबाद जिला के घोसी थाना क्षेत्र अंतर्गत शरमा गांव के रहनेवाले सोनू शर्मा अपनी साली प्रीति, सास मंजू देवी व प्रीति के डेढ़ वर्षीय पुत्र छोटू के साथ यूपी के गोरखपुर से टिकारी के लिए चारपहिया वाहन से निकले थे. सभी परिवार के सदस्य परिवार में होनेवाली शादी समारोह में शरीक होने के लिए आ रहे थे. इसी बीच रास्ते में दुर्घटना हो गयी. सड़क हादसे में अनिरुद्ध शर्मा के बड़े दामाद सोनू शर्मा व नाती छोटू कुमार की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि मंजू देवी व मंजू की दोनों बेटी गंभीर रूप से घायल हो गयी. इनका इलाज गोरखपुर में कराया जा रहा है. बताया जाता है कि सोनू प्राइवेट जॉब करते थे. अनिरुद्ध शर्मा की बड़ी पुत्री खुशबू अपने दोनों बच्चों के साथ खबरा जलालपुर गांव में ही रहती थी. घटना की सूचना के बाद परिवार के सदस्य गोरखपुर के लिए रवाना हो गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










