अपहरण से पहले होटल में रुक की थी रेकी

गया : अपर जिला व सत्र न्यायाधीश प्रथम सच्चिदानंद सिंह की अदालत में डाॅक्टर पंकज गुप्ता व शुभ्रा गुप्ता अपहरण मामले में मंगलवार को गया के सरकारी बस स्टैंड के पास स्थित सरोगी होटल के मालिक प्रकाश चंद्र जैन की गवाही हुई. उन्होंने अपनी गवाही में कहा कि अखबार के माध्यम से अपहरण की जानकारी […]
गया : अपर जिला व सत्र न्यायाधीश प्रथम सच्चिदानंद सिंह की अदालत में डाॅक्टर पंकज गुप्ता व शुभ्रा गुप्ता अपहरण मामले में मंगलवार को गया के सरकारी बस स्टैंड के पास स्थित सरोगी होटल के मालिक प्रकाश चंद्र जैन की गवाही हुई. उन्होंने अपनी गवाही में कहा कि अखबार के माध्यम से अपहरण की जानकारी मिली. पुलिस उनके होटल में अपहरण के संबंध में जांच करने आयी थी.
पुलिस को मूल रजिस्टर दे दिया गया था. इसमें दो व्यक्ति अंचित राज व संदीप बडाइक का वोटर आइडी पर कमरा दिया गया था. अंचित राज के वोटर आइडी पर कमरा नंबर 104 व संदीप बड़ाइक के वोटर आइडी पर 332, 333 व 334 बुक था. अंचित राज चुटिया रांची व संदीप खूंटी रांची का रहनेवाला था. यहां रह कर इन लोगों ने घटना काे अंजाम देने के लिए रेकी की थी. पुलिस ने जब्ती सूची बनायी थी और जब्ती सूची पर उनके होटल के कर्मचारी निकु कुमार व विकास कुमार का हस्ताक्षर कराया, जिन्हें वह पहचानते हैं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










