क्षेत्र का होगा सर्वांगीण विकास : सुधा कुमारी

Published at :17 May 2017 8:25 AM (IST)
विज्ञापन
क्षेत्र का होगा सर्वांगीण विकास : सुधा कुमारी

गया : क्षेत्र का विकास बिना बाधा के किया जायेगा. इसमें किसी तरह का भेदभाव नहीं होगा. उक्त बातें वार्ड नंबर 38 की प्रत्याशी सुधा कुमारी ने मंगलवार को प्रचार के दौरान लोगों से कही. उन्होंने कहा कि पहले प्रतिनिधि सिर्फ अपने विकास पर ध्यान देते हैं. क्षेत्र की समस्याओं से उनका कोई मतलब नहीं […]

विज्ञापन
गया : क्षेत्र का विकास बिना बाधा के किया जायेगा. इसमें किसी तरह का भेदभाव नहीं होगा. उक्त बातें वार्ड नंबर 38 की प्रत्याशी सुधा कुमारी ने मंगलवार को प्रचार के दौरान लोगों से कही. उन्होंने कहा कि पहले प्रतिनिधि सिर्फ अपने विकास पर ध्यान देते हैं. क्षेत्र की समस्याओं से उनका कोई मतलब नहीं रहा है. जीत के बाद किसी तरह की समस्या के समाधान के लिए लोगों को परेशानी नहीं होगी. समस्या समाधान के लिए वार्ड में कार्यालय खोला जायेगा.
उन्होंने कहा कि वार्ड की जनता अब तक विकास के लिए इंतजार कर रही है. हमारे साथ लोगों के जुड़ाव को देखते हुए साफ झलक रहा है कि इस बार वार्ड की कमान सशक्त महिला के हाथ में देने का निर्णय कर चुके हैं. मंगलवार को पूरे वार्ड में सुधा कुमारी ने घर-घर घूम कर अपने पक्ष में वोट देने की अपील की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन