महिलाओं ने हेमलता के समर्थन में निकाली रैली

Published at :17 May 2017 8:25 AM (IST)
विज्ञापन
महिलाओं ने हेमलता के समर्थन में निकाली रैली

गया : महिलाओं ने वार्ड नंबर दो की प्रत्याशी हेमलता देवी के समर्थन में मंगलवार को रैली निकाली. इस मौके पर हेमलता देवी ने कहा कि वार्ड के लोगों का पूर्ण सुरक्षा के साथ आदर्श वार्ड बनाने का सपना पूरा होगा. वार्ड की महिलाओं व अन्य लोगों के समर्थन से साफ होता जा रहा है […]

विज्ञापन
गया : महिलाओं ने वार्ड नंबर दो की प्रत्याशी हेमलता देवी के समर्थन में मंगलवार को रैली निकाली. इस मौके पर हेमलता देवी ने कहा कि वार्ड के लोगों का पूर्ण सुरक्षा के साथ आदर्श वार्ड बनाने का सपना पूरा होगा. वार्ड की महिलाओं व अन्य लोगों के समर्थन से साफ होता जा रहा है कि इस बार विकास को ध्यान में रखकर वोट करेंगे. जीत के बाद वार्ड में किसी तरह के काम के लिए लोगों को भटकना नहीं होगा
उन्होंने कहा कि अब तक इस वार्ड के प्रतिनिधि यहां की समस्याओं को बोर्ड की बैठकों में रखने में असफल रहे हैं. इसलिए यहां फंड देने में भी कंजूसी की गयी है. चुनाव के बाद महिला सशक्तिकरण के बल पर वार्ड का विकास किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन