अपहरण कर हत्या के मामले में छह लोग पुलिस हिरासत में

Published at :16 May 2017 8:06 AM (IST)
विज्ञापन
अपहरण कर हत्या के मामले में छह लोग पुलिस हिरासत में

आरोपितों को पकड़ने के लिए बेंगलुरु तक का चक्कर लगा आयी बोधगया पुलिस 28 अप्रैल को बाराचट्टी के राजेश यादव की हुई थी हत्या मृतक का कंकाल बरामद बोधगया : अपहरण कर हत्या करने के आरोप में बोधगया थाने की पुलिस ने सोमवार को छह आरोपितों को हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ की जा […]

विज्ञापन
आरोपितों को पकड़ने के लिए बेंगलुरु तक का चक्कर लगा आयी बोधगया पुलिस
28 अप्रैल को बाराचट्टी के राजेश यादव की हुई थी हत्या
मृतक का कंकाल बरामद
बोधगया : अपहरण कर हत्या करने के आरोप में बोधगया थाने की पुलिस ने सोमवार को छह आरोपितों को हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. इस बीच पुलिस ने उनसे मिली जानकारी के आधार पर मृतक का कंकाल भी बरामद कर लिया है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने डोभी थाना क्षेत्र से सोमवार की अहले सुबह कई लोगों को उठाया. हालांकि, पुलिस का कहना है कि फिलहाल पूछताछ व अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है, पर पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गये लोगों द्वारा अपराध कबूल किये जाने की बात सामने आ रही है.
पता चला है कि बाराचट्टी थाना क्षेत्र के महुआर गांव के राजेश यादव को विगत 28 अप्रैल को पहले बोधगया बुलाया गया था व उसे राजगीर घुमाया गया. इसके बाद बथानी क्षेत्र में उसकी हत्या कर लाश को पहाड़ी व जंगली क्षेत्र में फेंक दिया गया था. इस मामले में बोधगया थाने में मामला दर्ज कराया गया था. यह भी पता चला है कि इस कांड में आरोपितों में से कुछ बेंगलुरू में रह कर काम भी कर रहे थे.
हत्या का बेंगलुरू कनेक्शन ढूंढने के लिए बोधगया थाने का एक अधिकारी पिछले दिनों बेंगलुरू गया था व वहां लौटने के बाद डोभी क्षेत्र से छह लोगों को उठाया लिया. सभी से पूछताछ की जा रही है व सोमवार की रात कुछ अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी जारी रही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन