टैक्टर ने ली बच्चे की जान, सड़क जाम

Published at :18 Feb 2017 6:49 AM (IST)
विज्ञापन
टैक्टर ने ली बच्चे की जान, सड़क जाम

हादसा. धनेता गांव के पास हुई घटना ग्रामीणों ने चार घंटे तक जताया रोष ट्रैक्टर को जब्त कर चालक को पीटा थानाध्यक्ष की पहल पर शांत हुए लोग बीडीओ ने परिजनों को दी आर्थिक मदद फतेहपुर : फतेहपुर – वजीरगंज सड़क के धनेता गांव के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर […]

विज्ञापन

हादसा. धनेता गांव के पास हुई घटना

ग्रामीणों ने चार घंटे तक जताया रोष
ट्रैक्टर को जब्त कर चालक को पीटा
थानाध्यक्ष की पहल पर शांत हुए लोग
बीडीओ ने परिजनों को दी आर्थिक मदद
फतेहपुर : फतेहपुर – वजीरगंज सड़क के धनेता गांव के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी. वह फतेहपुर थाने के किशनपुर के ननकु मांझी का पुत्र आशीष कुमार था़ इसके विरोध में गांववालों ने घटनास्थल पर करीब चार घंटे तक सड़क जाम कर दी. जानकारी के अनुसार, आशीष फतेहपुर से साइकिल से अपने घर किशनपुर जा रहा था. ददौर मोड़ की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी. इसके बाद वह गिर गया़ ट्रैक्टर उसके सिर को कुचलते हुए पार कर गया. ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को जब्त कर चालक की पिटायी कर और एक कैमरे में बंद कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही
फतेहपुर थाना प्रभारी लालमणि दुबे ने मौके पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया. ग्रामीण शव उठाने से मना कर रहे थे़ काफी चार घंटे बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ. बीडीओ चंद्रमा राम ने पीड़ित परिजनों को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार व कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार रुपये दिये. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन