आरक्षण ने बिगाड़ा कई िदग्गजों का समीकरण
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Feb 2017 6:48 AM (IST)
विज्ञापन

टिकारी : नगर पंचायत चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है उसकी सरगरमी परवान पर चढ़ रही है. मतदाता सूची के प्रकाशित होते ही संभावित उम्मीदवारों ने अपने-अपने समीकरण जाति व व्यक्तिगत संबंध के आधार पर बैठाना शुरू कर दिया है़ कोई जीत को रिन्यूवल करना, तो कोई पिछली हार की कसक को दूर […]
विज्ञापन
टिकारी : नगर पंचायत चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है उसकी सरगरमी परवान पर चढ़ रही है. मतदाता सूची के प्रकाशित होते ही संभावित उम्मीदवारों ने अपने-अपने समीकरण जाति व व्यक्तिगत संबंध के आधार पर बैठाना शुरू कर दिया है़
कोई जीत को रिन्यूवल करना, तो कोई पिछली हार की कसक को दूर करना चाह रहे है़ं आरक्षण सूची के रोस्टर से 13 सदस्यीय नगर पंचायत में कई पार्षदों की सीट उनके हाथों से खिसक चुकी है़ वे अब अपने लिए नयी जमीन तलाशने में लग गये हैं. कई वर्तमान पार्षदाें की सीटों पर आरक्षण की छड़ी पड़ने के कारण समीकरण बिगड़ गया है़ नगर पंचायत सूत्रों के अनुसार नगर पंचायत की कुल जन संख्या 21 हजार 324 है.
जबकि मतदाताओ की कुल संख्या 13 हजार 181 है. जिसमें 7029 पुरुष मतदाता एवं 6152 महिला मतदाताओं की संख्या बतायी जा रही है.
जिसमें सबसे अधिक वार्ड नंबर 13 में 1681 मतदाता है, जिसमें 883 पुरुष एवं 798 महिला मतदाता, दूसरी ओर वार्ड नंबर दो में सबसे कम 555 वोटर हैं, इनमें 288 पुरुष व 267 महिला मतदाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










