छात्रों ने समस्याओं से वीसी को कराया अवगत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Feb 2017 8:54 AM (IST)
विज्ञापन

बोधगया: मगध विश्वविद्यालय की नवनियुक्त कार्यकारी कुलपति प्रो कुसुम कुमारी से सोमवार को छात्र जदयू के एक शिष्टमंडल ने मुलाकात की व उन्हें बुके भेंट कर कुलपति बनने पर शुभकामनाएं दीं. इस दौरान छात्रों ने मगध विश्वविद्यालय में स्टूडेंट्स के साथ हो रही कठिनाइयों से उन्हें अवगत कराया व वीसी से छात्र हित में कदम […]
विज्ञापन
बोधगया: मगध विश्वविद्यालय की नवनियुक्त कार्यकारी कुलपति प्रो कुसुम कुमारी से सोमवार को छात्र जदयू के एक शिष्टमंडल ने मुलाकात की व उन्हें बुके भेंट कर कुलपति बनने पर शुभकामनाएं दीं. इस दौरान छात्रों ने मगध विश्वविद्यालय में स्टूडेंट्स के साथ हो रही कठिनाइयों से उन्हें अवगत कराया व वीसी से छात्र हित में कदम उठाने का आग्रह किया.
कुलपति ने भी छात्रों को आश्वासन दिया कि उनके कार्यकाल में स्टूडेंट्स की समस्याओं पर पूरा ध्यान दिया जायेगा व हर संभव समाधान का प्रयास किया जायेगा. शिष्टमंडल में छात्र नेता करण वर्मा, प्रभात कुमार, सौरभ कुमार, मंगलम कुमार, दीपक कुमार, अभिषेक सिंह व अन्य शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










