विश्व शांति की कामना के साथ काग्यू मोनलम चेन्मो शुरू

Published at :14 Feb 2017 8:54 AM (IST)
विज्ञापन
विश्व शांति की कामना के साथ काग्यू मोनलम चेन्मो शुरू

बोधगया: विश्व शांति की कामना के साथ सोमवार से बोधगया में इंटरनेशनल काग्यू मोनलम चेन्मो पूजा का शुभारंभ हुआ. काग्यू पंथ के धर्मगुरु 17वें ग्यालवा करमापा उज्ञेन त्रिनले दोरजी के नेतृत्व में आयोजित पूजा में कई देशों से श्रद्धालु व करमापा के अनुयायी बोधगया पहुंचे हैं. बोधगया के सुजाता बाइपास रोड स्थित तेरगर मोनास्टरी व […]

विज्ञापन
बोधगया: विश्व शांति की कामना के साथ सोमवार से बोधगया में इंटरनेशनल काग्यू मोनलम चेन्मो पूजा का शुभारंभ हुआ. काग्यू पंथ के धर्मगुरु 17वें ग्यालवा करमापा उज्ञेन त्रिनले दोरजी के नेतृत्व में आयोजित पूजा में कई देशों से श्रद्धालु व करमापा के अनुयायी बोधगया पहुंचे हैं. बोधगया के सुजाता बाइपास रोड स्थित तेरगर मोनास्टरी व काग्युपा पवेलियन में पूजा हो रही है. इस दौरान बुद्ध की पूजा-अर्चना के साथ ही उनके प्रवचनों को भी करमापा व अन्य लामाओं द्वारा पाठ किया जा रहा है.
आयोजन समिति से मिली जानकारी के अनुसार, पूजा में करीब आठ हजार श्रद्धालु व लामा शामिल हो रहे हैं. ज्यादातर पश्चिमी देशों के करमापा के अनुयायी यहां पहुंचे हैं व करमापा द्वारा दिये जानेवाले प्रवचनों का श्रवण करेंगे. करमापा के प्रवचन का विभिन्न 10 भाषाओं में अनुवाद करने की सुविधा भी उपलब्ध करायी गयी है, जिसके माध्यम से उपासक संबंधित भाषा में सुन पा रहे हैं.

पूजा का समापन 19 फरवरी को होगा व इस बीच सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक विभिन्न सत्रों में पूजा व प्रवचन का आयोजन होगा. पूजा में शामिल होने के लिए यहां पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए काग्यू मोनलम चेन्मो आयोजन समिति द्वारा टेंट सिटी की भी व्यवस्था की गयी है. हालांकि, कुछ श्रद्धालु विभिन्न होटलों में भी ठहरे हुए हैं. पूजा को लेकर तेरगर मोनास्टरी के आसपास गहमागहमी बनी हुई है व सुरक्षा के भी इंतजाम किये गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन