रेलवे प्रशासन ने तोड़े अवैध क्वार्टर

गया. गया जंकशन स्थित घनिया-बगीचा व मालगोदाम के पास बने सात अवैध क्वार्टरों को रेलवे प्रशासन ने सोमवार को तोड़ा दिया. अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत अर्थमूवरों से इन क्वार्टरों को हटाया गया. मंडल सहायक अभियंता विक्रम सेठ ने बताया कि लोको कॉलोनी, रेलवे कॉलोनी, इस्पेक्टर कॉलोनी सहित अन्य कॉलोनियों में 13 फरवरी से अतिक्रमण […]
गया. गया जंकशन स्थित घनिया-बगीचा व मालगोदाम के पास बने सात अवैध क्वार्टरों को रेलवे प्रशासन ने सोमवार को तोड़ा दिया. अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत अर्थमूवरों से इन क्वार्टरों को हटाया गया. मंडल सहायक अभियंता विक्रम सेठ ने बताया कि लोको कॉलोनी, रेलवे कॉलोनी, इस्पेक्टर कॉलोनी सहित अन्य कॉलोनियों में 13 फरवरी से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू हो जायेगा. यह अभियान लगातार पांच दिनों तक चलेगा. उन्होंने बताया कि घनिया-बगीचा, माल-गोदाम के पास सात अवैध क्वार्टरों को तोड़ा गया है.
उन्होंने कहा कि कॉलोनियों में संचालित अवैध खटालों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि इसकी सूची तैयार कर ली गयी है. सूची के हिसाब से अवैध क्वार्टर व अवैध खटालों को तोड़ा जायेगा. इस मौके पर आरपीएफ इंस्पेक्टर आरआर सहाय, रेल थानाध्यक्ष परशुराम सिंह सहित अन्य पुलिस जवान शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










