वाट्सएप से अश्लील फोटो भेजनेवाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

गया : डेल्हा थाने की पुलिस ने एक युवती को वाट्सएप से अश्लील फोटो भेजनेवाले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. खरखुरा के रहनेवाले एक व्यक्ति ने थाने में शिकायत की थी कि उनकी बेटी के मोबाइल पर वाट्सएप के माध्यम से […]
गया : डेल्हा थाने की पुलिस ने एक युवती को वाट्सएप से अश्लील फोटो भेजनेवाले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है.
उसके खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है.
खरखुरा के रहनेवाले एक व्यक्ति ने थाने में शिकायत की थी कि उनकी बेटी के मोबाइल पर वाट्सएप के माध्यम से अश्लील वीडियो व फोटो भेजे जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि जब ऐसा करनेवाले युवक दीपक कुमार से इस बाबत पूछताछ की गयी, ताे वह उनकी बेटी को बदनाम करने की धमकी देने लगा. इस बात से पूरा परिवार सकते में पड़ गया.
शनिवार की शाम उस युवक के घर पर जाकर मामले की शिकायत की तो वह मारपीट को आमदा हो गया. युवती के पिता का कहना है कि वाट्सएप से अश्लील फोटो भेजनेवाला युवक पूर्व में उनकी दुकान पर काम करता था. पुलिस ने युवती के पिता की शिकायत पर अारोपित दीपक के
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










