मां ने रजाई ओढ़ा कर केरोसिन डाल दो बच्चों को जिंदा जलाया

गया : बिहार के गया में गुरारू प्रखंड स्थित तिलाेरी गांव में एक महिला ने सोमवार की रात घर में अपने दाे बच्चाें काे रजाई ओढ़ा कर आग लगा दी. इससे चार साल की गुड़िया कुमारी व दो साल के बेटे भाेलू ने दम तोड़ दिया. घटना को अंजाम देने के बाद महिला रात में […]
गया : बिहार के गया में गुरारू प्रखंड स्थित तिलाेरी गांव में एक महिला ने सोमवार की रात घर में अपने दाे बच्चाें काे रजाई ओढ़ा कर आग लगा दी. इससे चार साल की गुड़िया कुमारी व दो साल के बेटे भाेलू ने दम तोड़ दिया. घटना को अंजाम देने के बाद महिला रात में ही फरार हो गयी. आरोपित महिला ब्यूटी देवी जितेंद्र सिंह की पत्नी है.
झारखंड के पलामू जिले के हैदरनगर थाने के नवडीहा गांव निवासी राजेश्वर सिंह की बेटी है. उसका पति लुधियाना में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है. घटना के वक्त परिवार के अन्य सदस्य एक शादी समारोह में शामिल होने गया शहर गये थे. गांववालों के मुताबिक, महिला ने दोनों बच्चों को साेमवार की रात करीब 11 बजे खिला-पिला कर पलंग पर रजाई आेढ़ा कर सुला दिया. जब बच्चे सो गये, तो उन पर केरोसिन छिड़क आग लगा दी और कमरे का दरवाजा बंद कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










