मानपुर में हुआ हादसा, 15 यात्री घायल, सभी मगध मेडिकल में भरती, दो ऑटो में टक्कर, छात्रा की हुुई मौत

मानपुर: गया-खिजरसराय रोड स्थित कुकियासिन गांव के पास बुधवार को एक बेलगाम ऑटो की चपेट में आने से मानपुर के नवादा गांव के रहनेवाली प्रीति कुमारी नामक एक छात्रा की मौत हो गयी. वहीं, विपरीत दिशा से आ रहे एक अन्य ऑटो में उसकी सीधी टक्कर हो गयी. इस हादसे में दोनों ऑटो में सवार […]
इनमें चार लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है. इधर, गांववाले छात्रा की मौत के बाद आक्रोशित हो गये व रोड जाम कर ऑटो चला रहे नाबालिगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने समेत उचित मुआवजे की मांग की. इससे लगभग तीन घंटे तक आवाजाही बाधित रही.
हादसे की भयावहता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद दोनों ऑटो के परखचे उड़ गये. थानाध्यक्ष विजेंद्र कुमार ने बताया कि ऑटो में सवार अधिकतर लोग खिजरसराय थाना क्षेत्र के रहनेवाले हैं. दोनों ऑटो को जब्त कर लिया गया. उधर, सड़क जाम कर रहे लोगों को सीओ सह प्रभारी बीडीओ रामविनय शर्मा ने समझा-बुझा कर हटाया. इसके बाद पीड़ित परिवार को 20 हजार रुपये पारिवारिक लाभ व तीन हजार कबीर अंत्येष्टि के तहत देने को कहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










