नगर निगम के टैंकर ने महिला को मारा धक्का

गया: नगर निगम के टैंकर ने फुटपाथ पर चल रही एक महिला को ठोकर मार दी़ इससे जख्मी हो गयी. उसके सिर पर गंभीर चोटें आयी हैं. मगध मेडिकल कॉलेज से उसे पीएमसीएच के लिए रेफर कर दिया गया है. घायल महिला वैशाली टेकारी रोड की रहनेवाली है. वह एक निजी इंश्योरेंस कंपनी में काम […]
वह एक निजी इंश्योरेंस कंपनी में काम करती है. पुलिस के मुताबिक दोपहर करीब एक बजे नगर निगम का एक ट्रैक्टर टैंकर काशीनाथ मोड़ से गांधी मैदान की ओर जा रहा था.
सेंट्रल लाइब्रेरी के निकट रैन बसेरा की ओर से चालक ट्रैक्टर को मोड़ने लगा. इस दौरान ट्रैक्टर फुटपाथ पर चढ़ गया व वहां खड़ी स्कूटी के पास से गुजर रही महिला को ठोकर लग गयी़ महिला ट्रैक्टर के आयरन गार्ड व स्कूटी के बीच फंस गयी. घटना के बाद चालक टैंकर छोड़ कर भाग गया़ किसी तरह लोगों व पुुलिस ने ट्रैक्टर व स्कूली के बीच फंसी महिला को बाहर निकला और उसे मेडिकल कॉलेज में भरती कराया. सिविल लाइंस के इंस्पेक्टर हरि ओझा ने बताया कि नगर निगम के ट्रैक्टर टैंकर को जब्त कर लिया गया है. चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










