पहली पत्नी को छोड़ दूसरी शादी करने के चक्कर में गया हवालात

गया. पहली पत्नी को छोड़ कर दूसरी युवती से शादी रचाने जा रहे एक शख्स को विष्णुपद थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पहली पत्नी की शिकायत पर विष्णुपद थाने की पुलिस ने उसके पति, ससुर व सास के विरुद्ध गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है.घटना सोमवार की सुबह विष्णुपद मंदिर परिसर […]
पुलिस सुधा शर्मा की ओर से की गयी शिकायत में सुधा शर्मा का कहना है कि लखीबाग के ब्रजेश शर्मा से 2002 में उसकी शादी हुई थी. ब्रजेश को लड़की हुई, लेकिन उसे व उसके माता-पिता को बेटे की चाहत थी. ससुरालवाले अक्सर उलाहना देते थे. साथ ही, दहेज की भी मांग करते थे. इसकी शिकायत सुधा मायकेवालों से भी करती थी. शिकायती पत्र में सुधा का कहना है कि सोमवार की सुबह उसे खबर मिली कि ब्रजेश, उसके मायके जहानाबाद की ही एक लड़की से विष्णुपद मंदिर में शादी करने जा रहा है.
इसकी सूचना उसने भाई को फोन पर दी. इसके बाद सुधा भाई के साथ विष्णुपद थाने पहुंची. थानाध्यक्ष उदय कुमार महिला की शिकायत पर विष्णुपद मंदिर परिसर में पहुंचे और वहां से ब्रजेश को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि संबंधित मामले में दहेज उत्पीड़न व मानसिक उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










