नकल करते एक छात्रा पकड़ायी

Updated at :24 Jan 2017 10:09 AM
विज्ञापन
नकल करते एक छात्रा पकड़ायी

गया : बीएड (प्रथम वर्ष) की परीक्षा शहर में स्थित अनुग्रह मेमोरियल (एएम) व गया कॉलेज में सोमवार को शुरू हुई. अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज में 1099 विद्यार्थियों ने भाग लिया. वहां एक भी छात्र अनुपस्थित नहीं रहे. लेकिन, गया कॉलेज में 26 स्टूडेंट्स अनुपस्थित रहे. परीक्षा के दौरान नकल करने के आरोप में एक महिला […]

विज्ञापन
गया : बीएड (प्रथम वर्ष) की परीक्षा शहर में स्थित अनुग्रह मेमोरियल (एएम) व गया कॉलेज में सोमवार को शुरू हुई. अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज में 1099 विद्यार्थियों ने भाग लिया. वहां एक भी छात्र अनुपस्थित नहीं रहे. लेकिन, गया कॉलेज में 26 स्टूडेंट्स अनुपस्थित रहे. परीक्षा के दौरान नकल करने के आरोप में एक महिला परीक्षार्थी पकड़ी गयी. केंद्राधीक्षक ने उसे निलंबित कर दिया.

एएम कॉलेज के प्राचार्य प्रो (डॉ) लक्ष्मी नारायण सिंह ने बताया कि नकल करते पकड़ी गयी परीक्षार्थी की पहचान बेलागंज स्थित अलामा इकबाल बीएड कॉलेज की छात्रा कायनात फातमा के रूप में की गयी है. वह अपने घर से वैसे ही कागज के पन्नों पर कुछ लिख कर लायी थी, जो पन्ने आये दिन परीक्षा में उपयोग होते हैं. उसने काफी चालाकी से अपने कॉपी के अंदर छिपा लिया था. लेकिन, वहां मौजूद अधिकारी ने उसकी करतूत देख ली. हर पहलू पर छानबीन करने के बाद परीक्षार्थी को परीक्षा से निलंबित कर दिया गया व कॉपी जब्त कर ली गयी.

हर तरह की गतिविधि का जायजा लेते रहे प्राचार्य
एएम कॉलेज में लगाये गये सीसीटीवी कैमरे के जरिये प्राचार्य डॉ सिंह अपने कॉलेज परिसर में हो रही हर गतिविधि का जायजा लेते रहे. प्राचार्य ने परीक्षा नियंत्रक को सख्त निर्देश दे चुके थे कि परीक्षा हॉल के अंदर कोई बाहरी व्यक्ति प्रवेश नहीं करेगा. यहां तक मीडियाकर्मियों को भी परीक्षा हॉल के अंदर का फोटो लेने की मनाही कर दी गयी. परीक्षा 11 बजे से शुरू हुआ था, जो दो बजे तक चला. परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते हुए विद्यार्थी आपस में बातचीत कर रहे थे कि पहले दिन यह स्थिति है तो बाकी के और दिनों में क्या होगा?
पहले ही दिन ऐसी स्थिति, तो आगे क्या होगा?
परीक्षा के पहले दिन ही दोनों कॉलेज प्रशासन ने कड़ा रूख अख्तियार किया व परीक्षा के दौरान वैसे परीक्षार्थियों के होड़ उड़ा दिये, जो नकल करने की फिराक में थे. दोनों परीक्षा केंद्रों पर पुलिस सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किये गये थे. इस कारण, परीक्षा केंद्र के बाहर से भी परीक्षार्थियों के परिजनों को कुछ करने का नहीं बना.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन