दलाई लामा ने की विश्वशांति की प्रार्थना लामाओं को पढ़ाया अनुशासन का पाठ

Updated at :04 Jan 2017 6:32 AM
विज्ञापन
दलाई लामा ने की विश्वशांति की प्रार्थना  लामाओं को पढ़ाया अनुशासन का पाठ

कालचक्र पूजा के दूसरे दिन हुआ धार्मिक अनुष्ठान धर्मशाला स्थित नामग्याल मोनास्टरी के बौद्ध लामाओं ने मंत्रोच्चार के साथ किया अर्थ रिचुअल डांस बोधगया : कालचक्र पूजा के दूसरे दिन मंगलवार को बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा ने कालचक्र मैदान में मंत्रोच्चार व विधि-विधान के साथ पूजा की शुरुआत की. इसमें मंत्रोच्चार के बीच धर्मशाला (हिमाचल […]

विज्ञापन

कालचक्र पूजा के दूसरे दिन हुआ धार्मिक अनुष्ठान

धर्मशाला स्थित नामग्याल मोनास्टरी के बौद्ध लामाओं ने मंत्रोच्चार के साथ किया अर्थ रिचुअल डांस

बोधगया : कालचक्र पूजा के दूसरे दिन मंगलवार को बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा ने कालचक्र मैदान में मंत्रोच्चार व विधि-विधान के साथ पूजा की शुरुआत की. इसमें मंत्रोच्चार के बीच धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश) स्थित नामग्याल बौद्ध मठ के लामाओं ने पारंपरिक पोशाक में भूमि नृत्य किया. करीब डेढ़ घंटे तक लगातार चले बौद्ध लामाओं के नृत्य के दौरान दलाई लामा का मंत्रोच्चार भी जारी रहा. आयोजन से जुड़े सूत्रों के अनुसार, नामग्याल मोनास्टरी के सिद्ध व वरीय लामाओं ने इस मौके पर बालू से मंडाला (दीवार से घिरा क्षेत्र) का निर्माण किया. इस दौरान दलाई लामा व वरीय लामाओं ने कालचक्र मैदान का शुद्धिकरण किया.

यह प्रक्रिया बुधवार को भी जारी रहेगी. गुरुवार से दलाई लामा श्रद्धालुओं को प्रवचन देंगे. इससे पहले मंगलवार की सुबह दलाई लामा ने सुबह सात से 10 बजे तक विश्वशांति के लिए विशेष प्रार्थना की व इसके बाद लामाओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया. लंच के बाद बौद्ध लामाओं द्वारा भूमि नृत्य किया गया व मंडाला निर्माण की प्रक्रिया पूरी की गयी. इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालुओं के प्रवेश को अनिवार्य नहीं किया गया था, पर लगभग 500 से ज्यादा की संख्या में दलाई लामा के विदेशी अनुयायी मौजूद थे. इनके लिए लाइव प्रसारण के रूप में टीवी स्क्रीन पर पूजा-पाठ की गतिविधियों को देखने की सुविधा उपलब्ध करायी गयी थी. विदेशियों में ज्यादातर पश्चिमी देशों के व दक्षिण पूर्व एशिया के देशों के श्रद्धालु मौजूद थे. दलाई लामा के कालचक्र मैदान में मौजूद रहने तक सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन