नये साल में शुरू हुआ 41 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :03 Jan 2017 8:49 AM
विज्ञापन

गया : नये साल में मगध मेडिकल काॅलेज में इंफ्रास्ट्रक्चर (मूलभूत व्यवस्था) को अपडेट करने की तैयारियां शुरू हो गयी हैं. वित्तीय वर्ष 2015-16 में प्रस्तावित 41 करोड़ रुपये की लागत से कई भवनों का निर्माण शुरू हो गया है. बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड मेडिकल काॅरपोरेशन लिमिटेड की देखरेख में मगध मेडिकल काॅलेज कैंपस में […]
विज्ञापन
गया : नये साल में मगध मेडिकल काॅलेज में इंफ्रास्ट्रक्चर (मूलभूत व्यवस्था) को अपडेट करने की तैयारियां शुरू हो गयी हैं. वित्तीय वर्ष 2015-16 में प्रस्तावित 41 करोड़ रुपये की लागत से कई भवनों का निर्माण शुरू हो गया है. बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड मेडिकल काॅरपोरेशन लिमिटेड की देखरेख में मगध मेडिकल काॅलेज कैंपस में इन भवनों का निर्माण हो रहा है.
इसके तहत सेंट्रल लाइब्रेरी, 250-250 छात्रों के बैठने वाले दो लेक्चर थिएटर, 50 बेड की इमरजेंसी बिल्डिंग व 136 बेड का महिला छात्रावास है. अधिकारियों का दावा है कि साल के अंत तक यह सभी तैयार हो जायेंगे. गौरतलब है कि मेडिकल काउंसिल आॅफ इंडिया लगातार मेडिकल काॅलेज में खराब इंफ्रास्ट्रक्चर पर सवाल खड़ा करता रहा है. हर बार जांच में काॅलेज की रिपोर्ट खराब बनी है. इसके बाद ही राज्य सरकार स्तर पर यहां की व्यवस्था को सुधारने के लिए नये निर्माण शुरू कराये गये है.
कुछ नये भवन बन कर तैयार
कैंपस में कुछ नये भवन बन कर तैयार हैं. इनमें मेडिकल काॅलेज का प्रशासकीय भवन, प्रार्चाय आवास, पीजी महिला व पुरुष छात्रावास और 65 ट्यूटर क्वार्टर हैं. कुल 22 करोड़ की लागत से तैयार इन भवनों को हैंडओवर करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. प्राचार्य डाॅ सुशील प्रसाद महतो ने इसकी जांच का जिम्मा काॅलेज के प्रशासनिक प्रभारी किशोरी मोहन प्रसाद को दिया गया है. श्री प्रसाद ने बताया कि इन नये भवनों को तय मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है या नहीं, इसकी पुष्टि कर वह अपनी रिपोर्ट प्राचार्य को सौंप देंगे. इसके बाद सारे भवन काॅलेज प्रशासन को हैंडओवर कर दिये जायेंगे.
साल के अंत तक पूरा होने की संभावना
कुल 41 करोड़ की लागत से नये भवन तैयार हो रहे हैं. साल के अंत तक यह तैयार हो जायेंगे. मेडिकल काॅलेज में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर हो जाने से यहां पढ़ने वाले छात्रों के साथ साथ मरीजों को भी सुविधा मिलेगी.
डाॅ सुशील प्रसाद महतो, प्राचार्य, मगध मेडिकल काॅलेज व अस्पताल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










