तीन डिग्री गिरा पारा, आज भी देर से दिखेगी धूप

Updated at :03 Jan 2017 8:49 AM
विज्ञापन
तीन डिग्री गिरा पारा, आज भी देर से दिखेगी धूप

गया: रविवार की अपेक्षा साेमवार काे गया का न्यूनतम पारा तीन डिग्री गिर गया. साेमवार काे धूप का दर्शन नहीं हुआ. सर्द हवा की वजह से कनकनी बढ़ गयी है. साेमवार काे अधिकतम पारा 22.4 डिग्री व न्यूनतम पारा 11.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. रविवार काे अधिकतम पारा 23.0 डिग्री व न्यूनतम पारा 14.3 […]

विज्ञापन
गया: रविवार की अपेक्षा साेमवार काे गया का न्यूनतम पारा तीन डिग्री गिर गया. साेमवार काे धूप का दर्शन नहीं हुआ. सर्द हवा की वजह से कनकनी बढ़ गयी है. साेमवार काे अधिकतम पारा 22.4 डिग्री व न्यूनतम पारा 11.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. रविवार काे अधिकतम पारा 23.0 डिग्री व न्यूनतम पारा 14.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

माैसम विज्ञान केंद्र के अधिकारी के मुताबिक मंगलवार काे भी सुबह देर तक काेहरा छाया रहेगा, लेकिन 10 बजे के आस-पास धूप खिलने की संभावना है. माैसम में सुधार की उम्मीद नहीं है. माैसम में उतार-चढ़ाव हाेता रहेगा. ऐसे माैसम में चर्म राेग, सर्दी, खांसी, बुखार, स्नाेफिलिया आदि बीमारी के बढ़ने की संभावना रहती है. इससे बच कर रहने की जरूरत है.

माैसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि शरीर से गरम कपड़े न उतारें. खुले में स्नान भी न करें. गरम पानी से स्नान कर तुरंत खुले में न जायें. ऐसे में बीमारी के शिकार हाे सकते हैं. माैसम में उतार-चढ़ाव की वजह से रबी फसलाें में गेहूं काे फिलहाल कम, लेकिन राई, सरसाे, तीसी, मसूर व शहजन (मुनगा) जिनमें फूल लगा है, फली निकलनेवाली है, काे नुकसान हाे सकता है. आलू की फसल में झुलसा (पाला) राेग फैलने की संभावना ज्यादा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन