मेडिकल काॅलेज की समस्याओं पर डीएम आज करेंगे बैठक

Updated at :09 Dec 2016 8:44 AM
विज्ञापन
मेडिकल काॅलेज की समस्याओं पर डीएम आज करेंगे बैठक

गया : मगध मेडिकल काॅलेज की समस्याओं पर शुक्रवार को डीएम कुमार रवि बैठक करेंगे. जानकारी के मुताबिक मगध प्रमंडल आयुक्त द्वारा लगातार मेडिकल काॅलेज में कुव्यवस्था पर नाराजगी जाहिर करने और 13 दिसंबर को हाइ लेवल बैठक बुलाये जाने की सूचना पर डीएम ने यह बैठक बुलायी है. डीएम की इस बैठक को आयुक्त […]

विज्ञापन
गया : मगध मेडिकल काॅलेज की समस्याओं पर शुक्रवार को डीएम कुमार रवि बैठक करेंगे. जानकारी के मुताबिक मगध प्रमंडल आयुक्त द्वारा लगातार मेडिकल काॅलेज में कुव्यवस्था पर नाराजगी जाहिर करने और 13 दिसंबर को हाइ लेवल बैठक बुलाये जाने की सूचना पर डीएम ने यह बैठक बुलायी है. डीएम की इस बैठक को आयुक्त द्वारा बुलायी गयी बैठक से पहले की तैयारी मानी जा रही है.

अस्पताल सूत्रों की मानें तो शुक्रवार को डीएम के साथ होने वाली बैठक में मेडिकल काॅलेज कैंपस में तमाम बदइंतजामों, उनके सुधार के लिए किये गये प्रयासों और खामियों का पूरा खाका तैयार कर लिया जायेगा.

बैठक में विभाग के सचिव भी होंगे शामिल : 13 दिसंबर को प्रमंडलीय आयुक्त लियान कुंगा द्वारा बुलायी गयी बैठक में स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सहायक सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे. आयुक्त ने इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने कहा है कि वह मेडिकल काॅलेज की बुनियादी समस्याओं का समाधान चाहते हैं. यह तभी संभव हो सकेगा जब स्वास्थ्य विभाग के वरीय पदाधिकारी इसमें शामिल होंगे. उन्होंने कहा है कि समस्याओं के समाधान को लेकर कई ऐसी मुश्किलें आयेंगी, जिनका समाधान विभागीय स्तर पर ही संभव हो सकेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन