फ्रीडम का सदुपयोग करिये, दुरुपयोग नहीं

Updated at :03 Dec 2016 8:31 AM
विज्ञापन
फ्रीडम का सदुपयोग करिये, दुरुपयोग नहीं

गया : महेश सिंह यादव (एमएसवाइ) कॉलेज परिसर में शुक्रवार को आयोजित समारोह में एनसीसी निदेशालय, बिहार-झारखंड के उप महानिदेशक मेजर जनरल सम्मी सभरवाल ने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि अपने कैरियर के प्रति हमेशा सचेत रहें. खुद अपनी पहचान बनायें. आप सभी ने कुछ दिन पहले ही स्कूल लाइफ से निकल कर […]

विज्ञापन
गया : महेश सिंह यादव (एमएसवाइ) कॉलेज परिसर में शुक्रवार को आयोजित समारोह में एनसीसी निदेशालय, बिहार-झारखंड के उप महानिदेशक मेजर जनरल सम्मी सभरवाल ने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि अपने कैरियर के प्रति हमेशा सचेत रहें. खुद अपनी पहचान बनायें. आप सभी ने कुछ दिन पहले ही स्कूल लाइफ से निकल कर कॉलेज में दाखिला लिया है. स्कूलों में पढ़ाई के दौरान अाप खुद को परिजनों के दबाव में रहने जैसा महसूस करते थे, लेकिन कॉलेज लाइफ में आने पर आप खुद को आजाद महसूस कर रहे होंगे.
यह फ्रीडम आपके जीवन में नया रूप लायेगा, लेकिन शर्त यह है कि इस फ्रीडम का आप सदुपयोग करिये. अगर फ्रीडम का दुरुपयोग किया तो समझ लीजिये कि अाप का करियर गलत रास्ते पर जा रहा है.

उन्होंने कहा कि अाप अपनी पहचान खुद बनायें. आप के कार्य ऐसे हों कि आप अपने परिजनों के नाम से नहीं बल्कि आपके परिजन आपके नाम से जाने जायें. उन्होंने छात्रों को उत्साहित करते हुए कहा कि आप नया रास्ता तलाश कीजिये. हो सकता है कि उस रास्ते पर चलने में आपको थोड़ी परेशानी महसूस हो, लेकिन वह आपके करियर के लिए बेहतर साबित होगा. मेजर जनरल ने कहा कि जीवन के किसी मोड़ पर असफलता हाथ लगे तो कभी भी निराश न हों. हमेशा आशावान बने रहिये. सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़िये. एक समय ऐसा आयेगा कि सफलता अाप के कदम चूमेगी.

कोशिश हो कि आप भीड़ का हिस्सा न बनें. हमेशा दूसरों से आगे बढ़ने की सोच रखें और उसके अनुरूप काम करें. मेजर जनरल ने सिंगापुर में एक टैक्सी ड्राइवर के साथ हुई एक घटना का जिक्र करते हुए विद्यार्थियों को अपने देश के प्रति हमेशा सचेत रहने व राष्ट्रीयता से ओत-प्रोत रहने की बात कही. इस मौके पर गया कॉलेज के एनसीसी के कंपनी कमांडर डॉ जावेद अशरफ सहित गया कॉलेज व महेश सिंह यादव कॉलेज के स्टूडेंट्स उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन