हादसे में आठ माह के बच्चे की गयी जान, सड़क जाम
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :30 Nov 2016 8:53 AM
विज्ञापन

गया. मेडिकल से शहर की ओर आ रहे एक ऑटो को बस ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो में बैठी एक महिला की गोद से उसके आठ महीने का बेटा छिटक कर सड़क पर गिर गया व बस की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत होगी. बच्चे का नाम सैफ […]
विज्ञापन
गया. मेडिकल से शहर की ओर आ रहे एक ऑटो को बस ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो में बैठी एक महिला की गोद से उसके आठ महीने का बेटा छिटक कर सड़क पर गिर गया व बस की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत होगी. बच्चे का नाम सैफ था और वह बोधगया के शेखवारा का निवासी था. घटना के बाद बस का चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया. इधर, बालक की मौत से गुस्साये परिजनों ने गया-डोभी रोड पर जिंदापुर के पास सड़क जाम कर दी.
मौके पर पहुंची विश्वविद्यालय थाने की पुलिस ने लोगों को शांत करा यातायात सुचारु करवाया. मंगलवार की शाम मेडिकल की ओर से शहर की तरफ आ रहे ऑटो पर शेखवारा निवासी की महिला सवार थी. उसकी गोद में आठ महीने का बच्चा सैफ भी था. गेट नंबर पांच के निकट एक बस ने अॉटो को टक्कर मार दी. इससे ऑटो में बैठी महिला की गोद से छिटक कर बालक सड़क पर गिर गया और बस की चपेट में आ गया.
बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज : मेडिकल थाने की पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. इस बात की सूचना मृतक सैफ के परिजनों को मिली, तो वे आक्रोशित हो गये. गुस्साये लोगों ने गया-डोभी मार्ग जिंदापुर के निकट रोड जाम किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










