महिला ने की खुदकुशी, पति हिरासत में

Updated at :30 Nov 2016 8:52 AM
विज्ञापन
महिला ने की खुदकुशी, पति हिरासत में

डोभी : डोभी-चतरा मुख्य मार्ग पर थाना क्षेत्र के कोठवारा गांव में एक महिला द्वारा फांसी लगा कर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम कोठवारा गांव के नौलखा मंदिर के पास धर्मेंद्र भारती की पत्नी सोनी देवी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. […]

विज्ञापन
डोभी : डोभी-चतरा मुख्य मार्ग पर थाना क्षेत्र के कोठवारा गांव में एक महिला द्वारा फांसी लगा कर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम कोठवारा गांव के नौलखा मंदिर के पास धर्मेंद्र भारती की पत्नी सोनी देवी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार को घर में कोई नहीं था. मृतक व उसके बच्चे शिवम, दीपिका, सोनू व दो माह का बच्चा घर में था. उनके साथ उनका भांजा आकाश कुमार भी घर पर था. मृतक के अन्य परिजन शादी में गया गये हुए थे. मृतक का पति आॅटो चालक है और वह आॅटो लेकर बाहर गया हुआ था.
इसी दौरान महिला ने फांसी लगा ली. पड़ोसियों ने बताया कि बच्चे बाहर आकर चिल्लाने लगे. लोग दौड़े तो देखा कि महिला का शव दुपट्टे से झूल रहा था. इसके बाद उसके पति धर्मेंद्र भारती व ससुर कृष्णा भारती को सूचना दी गयी. धर्मेंद्र भारती ने बताया कि वह अपनी भांजी की शादी की खरीदारी के लिए बाजार गया था. दोपहर को घर लौटने के बाद आॅटो लेकर भाड़े पर चला गया. इसी क्रम में पत्नी की आत्महत्या की सूचना मिली. डोभी थानाध्यक्ष विकास कुमार मामले की जांच कर रहे हैं. शव को पंचनामा करा कर चौकीदार के निगरानी में रख कर मृतक के पति धर्मेंद्र भारती से पुलिस पूछताछ कर रही है.
परिवार ने लगाया ससुराल पर आरोप: मृतक के मायके पक्ष के लोगों ने पति धर्मेंद्र भारती, ससुर कृष्णा भारती, सास ऊषा देवी व देवर जितेंद्र भारती पर आरोप लगाया है. इन लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. पति धर्मेंद्र भारती को पुलिस ने सोमवार को ही गिरफ्तार कर लिया है. डीएसपी उपेंद्र कुमार ने बच्चों से भी पूछताछ की. बच्चों ने बताया कि घटना के दिन दोपहर में उनके मां-पिता ने दोपहर का खाना खाया और इसके बाद उनके पिता धर्मेंद्र भारती आॅटो लेकर चले गये. थोड़ी देर के बाद सोनी देवी ने अपने बड़े बेटे शिवम को खाना खाने को कहा. शिवम ने खाने से इनकार कर दिया, तो गुस्से में उसे पीट दिया. इसके बाद वह कमरे में चली गयी और खुदकुशी कर ली.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन