दो की मौत, तीन गंभीर हादसा. यमुने पुल के पास ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर काटा गया बच्चे का पैर

गया/टिकारी : गया-पंचानपुर मुख्य सड़क पर केसरू-धर्मपुर के यमुने पुल के पास सड़क किनारे खड़े एक आॅटो को सामने से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी. इससे घटनास्थल पर ही टेंपो चालक की मौत हो गयी, जबकि टेंपो में सवार एक ही परिवार के चार लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये. घायलों […]
गया/टिकारी : गया-पंचानपुर मुख्य सड़क पर केसरू-धर्मपुर के यमुने पुल के पास सड़क किनारे खड़े एक आॅटो को सामने से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी. इससे घटनास्थल पर ही टेंपो चालक की मौत हो गयी, जबकि टेंपो में सवार एक ही परिवार के चार लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये. घायलों में से एक बच्ची ने मगध मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया. अन्य तीन में से एक बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसकी टांग काटनी पड़ गयी. बच्चे समेत शेष दो की हालत गंभीर बनी हुई है. इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया. पुलिस प्रशासन के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










