सरकार से मुआवजे की मांग को लेकर की सड़क जाम
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :28 Nov 2016 5:08 AM
विज्ञापन

सड़क पर लहूलुहान तड़प रहे थे बीवी व बच्चे गया : केसरु धर्मपुर के निकट यमुने पुल के निकट खड़े ऑटो में ट्रक की टक्कर से हुई दर्दनाक घटना को अपनी आंखों के सामने देख कर परिवार का मुखिया रमेश बदहवास है. रमेश घटना के दृश्य को याद करते ही फफक-फफक कर रो उठता है. […]
विज्ञापन
सड़क पर लहूलुहान तड़प रहे थे बीवी व बच्चे
गया : केसरु धर्मपुर के निकट यमुने पुल के निकट खड़े ऑटो में ट्रक की टक्कर से हुई दर्दनाक घटना को अपनी आंखों के सामने देख कर परिवार का मुखिया रमेश बदहवास है. रमेश घटना के दृश्य को याद करते ही फफक-फफक कर रो उठता है. उसकी जुबान पर बस एक ही लाइन होती है कि मेरे बच्चे व बीबी सभी सड़क पर मछली की तरह तड़प रहे थे व सड़क उनके खून से लाल हो रही थी. दरअसल घटना के वक्त ऑटो पर अपने परिवार को छोड़कर सड़क से नीचे खेत में पेशाब करने को चला गया था.
इसी बीच गैस से लदे ट्रक ने आटो में टक्कर मार दिया था. टक्कर की जबर्दस्त आवाज सुन कर रमेश ने जब पीछे मुड़ कर देखा उसके पैरों तले जमीन खिसक गयी. वह बदहवास हो उठा. उसकी आंखों के सामने उसके घर के तीन बच्चे व बीबी तड़प रही थीं व ऑटो का चालक बेसुध सड़क के किनारे पड़ा हुआ था. उसके शरीर से खून ही खून बह रहा था व जुबान खुल व बंद हो रही थी
. आंखें पथराने लगी थीं. आनन-फानन में रमेश व आसपास के ग्रामीणों ने एक वाहन में सड़क पर घायल पड़े लोगों को रखा व मगध मेडिकल कॉलेज की ओर चल पड़ा. रास्ते में बीबी व बच्चों की कराह सुन रमेश के हाथ पैर सभी कांप उठे. उसे खतरे का अंदेशा होने लगा था जो मेडिकल कॉलेज में पहुंचने के बाद सच में तब्दील हो गया. उसकी भतीजी शोभा हमेशा के लिए दुनिया से विदा हो गयी. वहीं उसके बेटे की एक टांग को मजबूरी में चिकित्सकों को काटनी पड़ी गयी. बीबी व बेटी देर रात तक मगध मेडिकल कॉलेज में जिंदगी व मौत से जूझ रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










