कई राज्यों के एनसीसी कैडेट्स जुटे गया में

Updated at :25 Nov 2016 2:35 AM
विज्ञापन
कई राज्यों के एनसीसी कैडेट्स जुटे गया में

गया. 27 बिहार बटालियन एनसीसी ग्रुप (गया) के तत्वावधान में चंदौती बाजार समिति कैंपस में 22 से 27 नवंबर तक आयोजित ऑल इंडिया गया ट्रैक शिविर का शुभारंभ किया जा चुका है. कैंप में नॉर्थ इस्ट निदेशालय, उत्तर प्रदेश निदेशालय, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दिल्ली, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, ओड़िसा, बिहार व झारखंड के कुल […]

विज्ञापन

गया. 27 बिहार बटालियन एनसीसी ग्रुप (गया) के तत्वावधान में चंदौती बाजार समिति कैंपस में 22 से 27 नवंबर तक आयोजित ऑल इंडिया गया ट्रैक शिविर का शुभारंभ किया जा चुका है.

कैंप में नॉर्थ इस्ट निदेशालय, उत्तर प्रदेश निदेशालय, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दिल्ली, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, ओड़िसा, बिहार व झारखंड के कुल 500 एनसीसी कैडेट्स व 15 एनसीसी अधिकारी पहुंचे हैं. गुरुवार को चंदौती बाजार समिति स्थित कैंप में स्टेज कैंप वन जो बोधगया के शाक्यमुनी कॉलेज के लिए प्रस्थान किया, उसे डिप्टी कमांडेंट (ओटीए) मेजर जनरल एसवीएम रमाकृष्णन, एनसीसी निदेशालय बिहार-झारखंड के प्रभारी अपर महानिदेशक अनिमेश गांगुली व डीएम कुमार रवि ने हरि झंडी दिखा कर रवाना किया.

फेज टू जगजीवन कॉलेज के लिए 25 नवंबर व फेज तीन चाकंद उच्च विद्यालय के लिए 26 को रवाना किया जायेगा. इसके बाद 27 को बेस कैंप पहुंच कर कैडेट राजगीर व नालंदा जायेंगे. मौके पर ट्रैक मैनेजर ब्रिगेडियर अनिल कुमार ठाकुर, बेस कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल सुभाष सिन्हा, सुबेदार मेजर राम दास आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन