वेंडर एक्ट लागू करने की मांग

बोधगया: अंतरराष्ट्रीय विस्थापन प्रतिरोध दिवस के अवसर पर गुरुवार को बोधगया के फुटपाथी दुकानदारों ने नगर पंचायत कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया. लंबित मांगों को पूरा करने को लेकर नारेबाजी व प्रदर्शन के बाद दुकानदारों ने एक आमसभा भी की. इसमें नगर पंचायत व फुटपाथी दुकानदारों के बीच विगत पांच मार्च को हुए समझौते को […]
फुटपाथी दुकानदारों ने स्मार पत्र के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा व कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और बैंकों से वित्तीय सहायता दिलाने की भी मांग की. सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में फेडरेशन के अध्यक्ष गुलाबचंद्र प्रसाद, महामंत्री नौशाद अख्तर, शकील अहमद, लाल बाबू, साईदा बेगम व अन्य शामिल थे. इस दौरान आम सभा को नेशनल हॉकर फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गजनफ्फर नवाब ,महामंत्री(बिहार) अमृत प्रसाद, मंत्री कौशलेंद्र वर्मा, महेंद्र कुमार वर्मा, मोहम्मद याहिया, बिंदेश्वर गोस्वामी व अन्य ने संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










