आदित्य हत्याकांड : रॉकी यादव समेत 4 के खिलाफ आरोप गठित

Updated at :22 Nov 2016 5:52 PM
विज्ञापन
आदित्य हत्याकांड : रॉकी यादव समेत 4 के खिलाफ आरोप गठित

गया : बिहारमें गया के चर्चित आदित्य सचदेवा हत्याकांड में रॉकी यादव समेत चार लोगों के खिलाफ आरोप का गठन हो गया है. इस मामले में तीस नवंबर से गवाही शुरू हो जायेगी. इससे पहले रॉकी यादव समेत टेनी यादव, बिंदी यादव और सुरक्षा गार्ड राजेश कुमार के द्वारा आरोपमुक्त करने की याचिका खारिज कर […]

विज्ञापन

गया : बिहारमें गया के चर्चित आदित्य सचदेवा हत्याकांड में रॉकी यादव समेत चार लोगों के खिलाफ आरोप का गठन हो गया है. इस मामले में तीस नवंबर से गवाही शुरू हो जायेगी. इससे पहले रॉकी यादव समेत टेनी यादव, बिंदी यादव और सुरक्षा गार्ड राजेश कुमार के द्वारा आरोपमुक्त करने की याचिका खारिज कर ही गयी थी.

याचिका खारिज होने के बाद आज एडीजे-9 की कोर्ट में सभी आरोपियों के खिलाफ आरोप का गठन कर दिया गया है. अब कोर्ट के समक्ष सभी गवाहों की गवाही करायी जायेगी.इसमामले में पहली गवाहीतीस नवंबर से शुरू होगी. गौर हो कि गया के आदित्य सचदेवा नामक व्यवसायी पुत्र की रोडरेज में गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी.

रॉकी यादव राजद के दबंग नेता बिंदी यादव औरजदयू की निलंबितपार्षद मनोरमा देवी काबेटा है. हत्या के इस मामले में पुलिस ने रॉकी को गिरफ्तार कर लिया था. जिसे हाईकोर्ट ने जमानत दे दी थी.बाद में सुप्रीम कोर्ट ने रॉकी यादव की जमानत को रद्द कर दिया था. जिसके बाद उसने फिर से कोर्ट मेंसरेंडर कर दिया था.फिलहाल रॉकी यादव जेल में बंद है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन