मेडिकल में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों की बहाली रद्द
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :20 Nov 2016 8:27 AM
विज्ञापन

गया :अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल काॅलेज व अस्पताल में जुलाई महीने में हुई चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों की बहाली को मगध प्रमंडल के आयुक्त लियान कुंगा ने रद्द कर दिया है. शुक्रवार को उनके कार्यालय में हुई बैठक में यह निर्णय लिया. जुलाई में विभिन्न चतुर्थ वर्गीय पदों पर संविदा के आधार पर नियोजन में मैट्रिक […]
विज्ञापन
गया :अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल काॅलेज व अस्पताल में जुलाई महीने में हुई चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों की बहाली को मगध प्रमंडल के आयुक्त लियान कुंगा ने रद्द कर दिया है. शुक्रवार को उनके कार्यालय में हुई बैठक में यह निर्णय लिया. जुलाई में विभिन्न चतुर्थ वर्गीय पदों पर संविदा के आधार पर नियोजन में मैट्रिक व नन मैट्रिक योग्यता के आधार पर 58 पदों पर बहाली हुई थी. इसी बहाली को लेकर कुछ अभ्यर्थियों ने आयुक्त के पास गड़बड़ी की शिकायत की थी.
आयुक्त ने इसी मामले में बैठक बुलाया. इसमें मेडिकल काॅलेज प्रबंधन, गर्वमेंट प्लीडर सहित शिकायतकर्ता को भी बुलाया गया. बहाली विज्ञापन में नन मैट्रिक श्रेणी में हुई बहाली को गलत मानते हुए आयुक्त लियान कुंगा ने चतुर्थवर्गीय पदों के लिए निर्धारित योग्यता मैट्रिक के आधार पर विज्ञापन प्रकाशित कर बहाली करने का आदेश जारी कर दिया.
58 पदों पर हुई थी बहाली : मगध मेडिकल काॅलेज में जुलाई महीने में चतुर्थ वर्गीय पदों के लिए कुल 58 पदों पर बहाली हुई थी. इसमें 20 पद मैट्रिक श्रेणी के लिए था, जबकि 38 पदों को नन मैट्रिक श्रेणी में रखा गया था. उल्लेखनीय है कि सरकार द्वारा 2013 में जारी अधिसूचना में सभी चतुर्थवर्गीय पदों की नियुक्ति व नियोजन के लिए न्यूनतम योग्यता मैट्रिक की गयी है. अभ्यर्थियों ने नन मैट्रिक श्रेणी के लिए प्रस्तावित 38 पदों पर ही आपत्ति दर्ज करायी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










