बीजों का टीकाकरण जरूरी
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :20 Nov 2016 8:26 AM
विज्ञापन

गया: वित्तीय वर्ष 2016-17 के अंतर्गत पौधा संरक्षण विभाग की ओर से बीज टीकाकरण अभियान का शुभारंभ शनिवार को किया. इसके तहत टीका वैन के माध्यम से जिले के सभी प्रखंडों के गांवों में किसानों को जागरूक किया जायेगा. वैन को सस्य के प्रमंडलीय संयुक्त निदेशक संजय कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार, आत्मा के […]
विज्ञापन
गया: वित्तीय वर्ष 2016-17 के अंतर्गत पौधा संरक्षण विभाग की ओर से बीज टीकाकरण अभियान का शुभारंभ शनिवार को किया. इसके तहत टीका वैन के माध्यम से जिले के सभी प्रखंडों के गांवों में किसानों को जागरूक किया जायेगा.
वैन को सस्य के प्रमंडलीय संयुक्त निदेशक संजय कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार, आत्मा के परियोजना निदेशक शकील अख्तर अंसारी, टीकाकरण योजना समन्वयक सह पौधा संरक्षण के सहायक निदेशक विनय कुमार सिंह आदि ने हरी झंडी दिखा कर शनिवार को रवाना किया. संयुक्त निदेशक ने बताया कि रबी फसल के गुणवत्तापूर्ण उत्पादन के लिए बीज का टीकाकरण करना जरूरी है. टीकाकरण जागरूकता अभियान नौ दिसंबर तक चलाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










