कालचक्र में श्रद्धालुओं के लिए आवासन तैयार

Updated at :20 Nov 2016 8:26 AM
विज्ञापन
कालचक्र में श्रद्धालुओं के लिए आवासन तैयार

बोधगया: बोधगया में आगामी जनवरी में आयोजित होने जा रही कालचक्र पूजा में शामिल होने के लिए विभिन्न देशों व राज्यों से आने वाले करीब सवा दो लाख श्रद्धालुओं के लिए बोधगया में आवासन की व्यवस्था तैयार है. श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी होने की स्थिति में उन्हें ठहराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा वैकल्पिक […]

विज्ञापन

बोधगया: बोधगया में आगामी जनवरी में आयोजित होने जा रही कालचक्र पूजा में शामिल होने के लिए विभिन्न देशों व राज्यों से आने वाले करीब सवा दो लाख श्रद्धालुओं के लिए बोधगया में आवासन की व्यवस्था तैयार है. श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी होने की स्थिति में उन्हें ठहराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था के लिए स्कूलों व अन्य स्थलों को भी चिह्नित किया जा रहा है.

शनिवार को आयोजन की तैयारी को लेकर की गयी समीक्षा बैठक में डीएम ने सुविधा व संसाधन उपलब्ध कराने पर काम कर रही विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों को साफ शब्दों में कहा कि व्यवस्था में कोताही किसी भी कीमत पर बरदाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने बोधगया में पूजा के दौरान निर्वाध रूप से 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए इंडिया पावर के पदाधिकारियों को हिदायत दी. साथ ही, बोधगया के विभिन्न मुहल्लों में कराये गये सीवरेज व जलापूर्ति के लिए बिछाये गये पाइपों के कारण खराब हो चुकी सड़कों को अविलंब दुरुस्त करने का निर्देश बुडको के पदाधिकारियों को दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन